Select Date:

धनतेरस के एक दिन पहले सोने-चांदी के रेट बड़ी गिरावट, एक झटके में ₹799 सस्ती हुई

Updated on 22-10-2022 06:30 PM

नई दिल्ली
Dhanteras 2022: कल शनिवार 22 अक्टूबर को धनतेरस है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ (Gold Silver Price on Dhanteras 2022) माना जाता है। अगर आप भी गोल्ड या सिल्वर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इन दिनों लगातार सोने-चांदी के रेट गिर रहे हैं। आज शुक्रवार के कारोबारी दिन में सोना-चांदी के भाव टूटे हैं। वैश्विक बाजारों में कीमतों धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 372 रुपये टूटकर 50,139 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

799 रुपये सस्ती हुई चांदी
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,511 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 799 रुपये गिरकर 56,089 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 56,888 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,621.25 डॉलर प्रति औंस पर पर रहा जबकि चांदी भी नरम रुख के साथ 18.41 डॉलर प्रति औंस हो गई।
 
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ''डॉलर के मजबूत होने के साथ कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट की तरफ जा रहा है। अप्रैल 2020 के बाद से कीमतें अपने सबसे निचले स्तर के करीब पहुंच गई है।''



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.