चंद दिन पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी को मिला था सबसे बड़ा सदमा, अब घर में गूंजी किलकारी
Updated on
09-03-2023 03:59 AM
नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव और उनकी पत्नी तान्या के घर बुधवार को दूसरी बच्ची का जन्म हुआ है। उमेश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर गावस्कर सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अपनी बच्ची के जन्म की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। आखिरी बार उमेश ने अपने पहले बच्चे की जानकारी 2021 में दी थी। वह भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज के दौरान, जब भारतीय टीम ने डाउन अंडर के रूप में यात्रा की थी।
उमेश यादव को मिल रहीं बधाईयां
जैसे ही यह खबर फैली, इंटरनेट पर उनके प्रशंसकों और फॉलोअर्स ने कपल को बधाइयां दी। एक यूजर ने पोस्ट किया, 'उमेश यादव और तान्या के घर बेटी हुई है।' एक अन्य ने लिखा, 'उमेश यादव के घर हमेशा अब महिला दिवस मनेगा।'
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। उस मैच में टीम को हार मिली थी। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने शानदार रिवर्स स्विंग फेंकी, जिससे मेहमान टीम को काफी परेशानी हुई थी। उमेश और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर गेंदबाजी की जिससे मेहमान टीम ने 12 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे।
पिछले महीने पिता का निधन
पिछले महीने 23 फरवरी को उमेश यादव के पिता का निधन हुआ था। उमेश यादव को इंटरनेशनल क्रिकेटर बनाने में उनके पिता तिलक यादव की बड़ी भूमिका रही। छोटी नौकरी होने के बावजूद बेटे के सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उत्तर प्रदेश के देवरिया से नौकरी की वजह से वह नागपुर आए थे। उनकी चाहत थी कि बेटा भी उनकी तरह सरकारी नौकरी करे, लेकिन तकदीर को कुछ और ही मंजूर था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…