शादी से चंद घंटे पहले कियारा का वीडियो वायरल, दुल्हन अवतार में देख लोग बोले- बेकार लग रही!
Updated on
07-02-2023 06:50 PM
बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सारी तैयारियां हो चुकी हैं। वेडिंग वेन्यु पर मेहमान पहुंच चुके हैं। हल्दी से लेकर संगीत और मेहंदी सेरेमनी जैसे फंक्शन हो रहे हैं। इन सबके बीच कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो शादी से चंद घंटे पहले सामने आया है। इसमें कियारा लाल जोड़े में नजर आ रही हैं और फोटोशूट करा रही हैं। हालांकि, ये वीडियो कियारा की शादी का नहीं है। आइये आपको बताते हैं, इस वीडियो की सच्चाई।
इस वीडियो में Kiara Advani लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। हाथ में कलीरा और मेहंदी लगाए कियारा दुल्हन वाले अवतार में हैं। हालांकि, ये वीडियो उनकी शादी का नहीं है, बल्कि ये एक विज्ञापन से जुड़ा पुराना वीडियो है।
यूजर्स हुए कंफ्यूज, बोले- बेकार लग रही
हालांकि, कुछ यूजर्स कंफ्यूज हो गए हैं। उन्हें लग रहा है कि ये कियारा की शादी का वीडियो है। लोग उनके लुक्स को लेकर कॉमेंट भी कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि 'कितना भी मेकअप कर लो, दुल्हन वाली चमक नहीं आ रही है।' किसी ने लिखा कि 'बेकार लग रही'। हालांकि, कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि 'ये शूट का वीडियो है, क्योंकि अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है।'
पहुंच चुके हैं ये मेहमान
बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा 7 फरवरी को सात फेरे लेंगे। इनकी शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हो रही है और 5 फरवरी से ही यहां मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। करण जौहर से लेकर शाहिद कपूर तक सूर्यगढ़ पैलेस पहुंच चुके हैं। सभी मेहमानों के लिए सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। बताया जा रहा है इस शादी में करीब 150 मेहमान शामिल होंगे।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…