अफेयर के रास्ते में आया दोस्त तो मारकर दफनाया कब्र के ऊपर लगाया पौधा पति पत्नी और वो की खूनी दास्तान
Updated on
18-07-2023 04:43 PM
पाली: राजस्थान में एक शख्स का अपने दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। जैसे ही इस शख्स को इसका पता चला तो उसने विरोध कर दिया। अफेयर में बाधा बनने पर शख्स ने दोस्त की ही हत्या कर दी। यही नहीं वारदात के बाद आरोपी ने शव के 6 टुकड़े कर उन्हें दो अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया। उसने तीन टुकड़े अपने बगीचे में दफना दिया और उसके ऊपर पौधा भी लगा दिया ताकि किसी को शक नहीं हो। पाली जिले में ये खौफनाक कांड सामने आया। हालांकि, अब पुलिस ने इस केस में ये सनसनीखेज खुलासा कर दिया।
शव के किए 6 टुकड़े
ऐसा फिल्मों में देखने को मिलता है कि किसी की हत्या कर उसे ठिकाने लगाने के लिए शव के टुकड़े किए और उस पर पौधे लगा दिए। हालांकि, अब आम जिंदगी में ऐसा कुछ देखने को मिल रहा। कुछ ऐसा ही सन्न करने वाला वाक्या पाली जिले के सिरियारी थाना में हुआ। बताया जा रहा कि एक युवक की उसी के दोस्त ने शराब पिलाने के बहाने जंगल ले जाकर हत्या कर दी। यही नहीं आरोपी शव के 6 टुकड़े कर उसे अलग-अलग जगह ठिकाने लगाया।
बगीचे में दफनाया शव और ऊपर से लगाया पौधा
हत्या के आरोपी ने मृतक के हाथ-पांव और सिर को बरसाती नाले में फेंक दिया। वहीं तीन टुकड़ों को एक बगीचे में गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया। यहां पर पौधा लगाकर प्रतिदिन उसे पानी देना भी शुरू कर दिया। दरअसल, पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के ठाकुरवास गांव निवासी 33 वर्षीय जोगेंद्र 11 जुलाई को घर से निकला था। उसके बाद 13 जुलाई तक वो वापस नहीं लौटा। उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी पर पुलिस उसे ढूंढने में नाकाम रही।
6 दिन बाद भी नहीं लौटा बेटा तो हुआ शक
16 जुलाई तक भी जब बेटा नहीं लौटा तो 17 जुलाई को जोगेंद्र के पिता ने फिर से रिपोर्ट दी कि जोगेन्द्र मेघवाल निम्बाड़ा (चित्तौडगढ़) स्थित फैक्ट्री में काम करता है। वो कुछ दिन पहले गांव आया था। 11 जुलाई को घर से किसी काम से निकला लेकिन देर शाम तक भी घर नहीं लौटा है। रिपोर्ट में बताया कि ठाकुरवास गांव निवासी 33 वर्षीय मदन पुत्र नेमाराम मेघवाल का उसकी पुत्रवधु से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसके चलते उन्हें मदनलाल पर अपने बेटे की हत्या का शक है।
पिता की रिपोर्ट पर हुआ खुलासा
मदनलाल पर हत्या का शक जाहिर करने पर पुलिस ने मदनलाल मेघवाल को हिरासत में लेकर सख्ती से इस मामले की पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में मदन टूट गया और उसने सच उगल दिया। मदन ने बताया कि उसने कैसे जोगेंद्र की हत्या की फिर शव को ठिकाने लगाया। मृतक की पत्नी से अफेयर की बात भी स्वीकार की। पुलिस ने सोमवार शाम मृतक का शव बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद इसे परिवार को सौंपा जाएगा।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…