Select Date:

दुबई के हिंदुओं को दशहरे से पहले गिफ्ट, भव्य मंदिर का होगा उद्घाटन

Updated on 04-10-2022 05:41 PM

रामनवमी के मौके पर दुबई में रह रहे हिंदू समुदाय के लोगों को एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। दुबई के जबेल अली इलाके में दशहरे से एक दिन पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इस भव्य मंदिर को कई सालों की मेहनत से तैयार किया गया है।  कि यह मंदिर सिंधी गुरु दरबार मंदिर का विस्तार है, जो संयुक्त अरब अमीरात का सबसे पुराना हिंदू मंदिर है। इस मंदिर का शिलान्यास 2020 में किया गया था। इसके निर्माण के साथ ही हिंदू समुदाय का दशकों पुराना सपना पूरा हो जाएगा, जो इस इलाके में एक मंदिर की उम्मीद लंबे समय से कर रहे थे। 

 इस मंदिर में आम लोगों को आने की अनुमति 5 अक्टूबर से होगी। इस मंदिर में कुल 16 देवाताओं की मूर्तियां हैं। हिंदू समेत किसी भी धर्म को मानने वाले लोगों को मंदिर में आने की परमिशन होगी। इस मंदिर को अनौपचारिक तौर पर 1 सितंबर को ही खोल दिया था। तब से अब तक हजारों लोग मंदिर में जाकर उसकी डिजाइन और भव्यता को निहार चुके हैं। सफेद मार्बल पत्थर का इस्तेमाल इसे बनाने में बहुतायत से किया गया है। छत पर घंटियां लगाई गई हैं और अरबी एवं हिंदू ज्यामितीय डिजाइन से इसे तैयार किया गया है। 

इस मंदिर में प्रवेश के लिए पहले से बुकिंग की जरूरत है। इसके लिए क्यूआर कोड आधारिक बुकिंग सिस्टम तैयार किया गया है। इसके अलावा वेबसाइट पर जाकर भी बुकिंग कराई जा सकती है। पहले ही दिन से इस मंदिर में हजारों लोग आ चुके हैं। खासतौर पर साप्ताहिक अवकाश के मौकों पर लोग यहां आते रहे हैं। मंदिर के मुख्य गुंबद पर थ्री डी प्रिंट से तैयार गुलाबी रंग का कमल लहराता है। ज्यादातर देवी-देवताओं की प्रतिमाएं प्रार्थना कक्ष में स्थापित की गई हैं। मंदिर में प्रवेश के लिए सुबह 6:30 से रात 8 बजे तक का समय तय किया गया है। हर दिन इस मंदिर में आसानी से 1 हजार से 1200 तक लोग आ सकते हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.