कक्षा 9 में पढ़ने वाली हिंदू लड़की का हो रहा था निकाह! शाहजहांपुर के मैरिज हॉल में बवाल मच गया
Updated on
08-12-2025 01:27 PM
शाहजहांपुर: एक मैरिज हॉल में उस समय बवाल मच गया जब कक्षा 9 में पढ़ने वाली एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया जा रहा था। हिंदू संगठनों के सदस्यों ने पुलिस के साथ मिलकर इस शादी को रुकवा दिया। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।यह घटना जनता मैरिज हॉल में हुई। हिंदूवादी संगठन के नेता राजेश अवस्थी पुलिस के साथ यहां पहुंचे तो शादी समारोह में हड़कंप मच गया। बाराती पुलिस को देखकर खिसकने लगे। संगठन के नेताओं का आरोप है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक नाबालिग हिंदू लड़की की शादी दूसरे समुदाय के लड़के से कराई जा रही है। लड़की की उम्र 16 साल बताई जा रही है, हालांकि उसने खुद को 17 साल का बताया है।
हिंदू संगठन ने धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप
हिंदू संगठनों का कहना है कि नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया जा रहा था। इस आरोप के बाद शादी के बीच में ही हंगामा शुरू हो गया। हिंदू संगठन के नेता ने कहा कि इन लोगों को कानून का भय नहीं है। इन पर धर्मांतरण और लव जिहाद ऐसी धाराएं लगानी चाहिए।
थाने में दूल्हा-दुल्हन से हो रही पूछताछ
पुलिस ने मौके से दूल्हा-दुल्हन और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…