साल 2046 में वेलंटाइन डे के दिन धरती से टकरा सकता है विशाल ऐस्टरॉइड, टेंशन में नासा, शुरू की निगरानी
Updated on
10-03-2023 08:07 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एक हाल ही में खोजे गए ऐस्टरॉइड की निगरानी कर रही है। इस ऐस्टरॉइड को लेकर आशंका जताई जा रहा है कि यह साल 2046 में धरती से टकरा सकता है। हालांकि नासा के मुताबिक इसके टकराने की आशंका 'बहुत कम' है। नासा के मुताबिक यह ऐस्टरॉइड साल 2046 में वेलेंटाइन डे के दिन धरती से टकरा सकता है। यूरोपीय स्पेस एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक 625 में से 1 का चांस है कि यह ऐस्टरॉइड धरती से टकरा सकता है।
वहीं नासा के अनुमान के मुताबिक 560 में से 1 चांस है कि यह ऐस्टराइड धरती से टकराए। नासा की जेट प्रोपल्सन लेब्रोटरी अंतरिक्ष से आने वाले किसी भी खतरे की निगरानी करती है। इस आसमानी चट्टान का नाम 2023 DW रखा गया है। यह नासा के रिस्क लिस्ट में एकमात्र ऑब्जेक्ट है। यह ऐस्टरॉइड ओलंपिक के स्विमिंग पूल के आकार का है। नासा ने कहा कि इस ऐस्टरॉइड के टकराने का खतरा बहुत कम है। नासा के इंजीनियर डेविडे फारनोचिआ ने कहा, 'यह ऑब्जेक्ट खासतौर पर चिंताजनक नहीं है।'
नासा के रिस्क लिस्ट में 1448 ऐस्टरॉइड
सीएनएन के मुताबिक यह सामान्य है कि जब किसी ऐस्टरॉइड की खोज होती है तो शुरू में ज्यादा खतरनाक माना जाता है। हालांकि जब इस नए ऐस्टरॉइड की और ज्यादा विश्लेषण किया जाता है तो खतरे की आशंका कम हो जाती है। नासा के रिस्क लिस्ट में 1448 ऐस्टरॉइड हैं और इनमें 2023 DW का खतरा सबसे ज्यादा है। यह ऐस्टरॉइड अगले दो दशक तक धरती की ओर नहीं आने जा रहा है। यह ऐस्टरॉइड 160 फुट का है। ऐस्टरॉइड 2023 DW सूरज के चक्कर लगा रहा है।
नासा के मुताबिक साल 2047 से 2054 के बीच में 9 अन्य ऐस्टरॉइड धरती के करीब आएंगे। यह आसमानी चट्टान 2 फरवरी को पहली बार अंतरिक्ष में नजर आई थी। यह ऐस्टरॉइड 25 किमी प्रति सेकंड से यात्रा कर रही है और अभी यह धरती से 1 करोड़ 80 लाख किमी की दूरी पर है। यह प्रत्यक 271 दिन में सूरज के चक्कर लगा रही है। नासा ने हाल ही में अपने डार्ट मिशन का सफल परीक्षण किया था। इसके जरिए वह अब किसी ऐस्टरॉइड को रास्ते में बर्बाद करने की तकनीक में सफल हो गई है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…