थोड़ा कपिल-थोड़ा जोंटी रोड्स... संदीप शर्मा ने लपका IPL का बेस्ट कैच! देखते रह गए सूर्यकुमार यादव
Updated on
01-05-2023 07:36 PM
मुंबई: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मैच आईपीएल के इतिहास का 1000वां मैच था। इस ऐतिहासिक मैच में घरेलू टीम यानी मुंबई इंडियंस ने इतिहास रचते हुए वानखेड़े मैदान पर सबसे बड़ा लक्ष्य भी साध लिया। इसके अलावा भी मैच यशस्वी जायसवाल के शतक, सूर्यकुमार यादव की धांसू फिफ्टी और आखिरी ओवर में टिम डेविड के तीन मैच विनिंग छक्के के लिए याद रखा जाएगा। मगर इन सबके बीच अगर संदीप शर्मा के उस कैच का जिक्र नहीं होगा, जो उन्होंने सूर्या को आउट करने के लिए लपका तो अनुभवी भारतीय गेंदबाज की मेहनत बेकार चली जाएगी, उनका समर्पण व्यर्थ चला जाएगा।
जमाना याद रखेगा
29 साल के संदीप शर्मा इसी सीजन में चेन्नई के खिलाफ धोनी को आखिरी ओवर में छक्का मारने से रोकने और अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद सुर्खियों में आए थे। अब मुंबई के खिलाफ उन्होंने अपने चार ओवर के कोटा में न सिर्फ किफायती गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर एक विकेट लिए बल्कि बेहद अहम समय में सूर्यकुमार यादव का एक मुश्किल कैच लेकर मैच पलटने की कोशिश भी की।
वाकई कमाल कैच एक वक्त लग रहा था कि मैच मुंबई के हाथ से फिसल जाएगा, लेकिन वह सूर्या ही थे, जिन्होंने एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद कभी रन रेट कम नहीं होने दिया। वह अपने शॉट्स लगाते रहे। मगर 16वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट की बॉल पर अपने अंदाज में शॉट खेलने के चक्कर में मिस हिट मार बैठे। गेंद हवा में थी। शॉर्ट फाइन लेग में मौजूद संदीप शर्मा ने लगभग 20 मीटर पीछे की तरह भागते हुए पहले तो कपिल देव की याद दिलाई और फिर जोंटी रोड्स के माफिक हवा में छलांग लगाते हुए एक हैरतअंगेज कैच लपका। कमेंटेटर तो इसे सीजन का बेस्ट कैच बताने से भी नहीं हिचकिचाए।
आखिरी ओवर में आया नतीजा 213 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को दूसरे ही ओवर में झटका लग गया, जब रोहित केवल तीन रन बनाकर आउट हो गए। नौवें ओवर में ईशान किशन के आउट होने के बाद सूर्या आए और पहली ही गेंद पर सिक्स लगाकर खाता खोला। हालांकि इसी बीच कैमरन ग्रीन (44 रन, 26 गेंद) की अटैकिंग पारी का अंत हो गया। लेकिन सूर्य ने अद्भुत और अकल्पनीय शॉट के सहारे 24 गेंदों पर अपना इस सीजन का दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया। सूर्य तो आउट हो गए, लेकिन डेविड और तिलक वर्मा ने आखिरी ओवर में जरूरी 17 रन बनाकर मुंबई को जीत दिलाकर ही दम लिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…