अफ्रीकी देश कांगो की कोल्टन खदान में बड़ा हादसा, खुदाई के दौरान धंसी जमीन, 200 से ज्यादा की मौत
Updated on
31-01-2026 12:46 PM
किंशासा: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में स्थित एक खदान में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। देश के हिंसा ग्रस्त प्रांत रुबाया में विद्रोहियों के द्वारा नियुक्त गवर्नर के प्रवक्ता लुबुम्बा कंबेरे मुइसा ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को ये जानकारी दी है। प्रवक्ता ने बताया कि हादसा बुधवार को एक कोल्टन खदान में हुआ था, जिसमें 200 से ज्यादा लोग शिकार हुए हैं। शुक्रवार शाम तक मरने वालों की सही संख्या के बारे में स्थिति साफ नहीं थी। रुबाया प्रांत दुनिया के लगभग 15% कोल्टन का उत्पादन करता है। यह इलाका साल 2024 से विद्रोही समूह के नियंत्रण में है।
कोल्टन से टैंटलम बनाया जाता है जो गर्मी प्रतिरोधी धातु है। मोबाइल फोन, कम्प्यूटर, एयरोस्पेस कंपोनेंट और गैस टर्बाइन निर्माण में इसकी बहुत ज्यादा मांग है। इन खदानों में स्थानीय लोग हर दिन कुछ डॉलर के लिए हाथ से खुदाई करते है। मुइसा बनाया गया कि जब लोग खदान में काम कर रहे थे, उसी समय जमीन धंस गई। प्रभावित लोगों में खनिक, बच्चे और बाजार की महिलाएं भी थीं। कुछ लोगों को सही समय पर बचा लिया गया और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
227 लोगों की हुई मौत
लगभग 20 घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहा है। प्रवक्ता ने हादसे के पीछे बारिश को वजह बताया और कहा कि इसके चलते जमीन कमजोर हो गई है और अचानक धंस गई। गवर्नर के एक सलाहकार ने बताया कि मरने वालों की संख्या कम से कम 227 है। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी। शुक्रवार शाम तक मौतों के बारे में आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया।
विद्रोहियों के कंट्रोल में इलाका
साल 2024 से यह खदान विद्रोही समूह AFC/M23 के कंट्रोल में है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि विद्रोही संगठन AFC/M23 ने रुबाया की दौलत को लूटा है और इसका इस्तेमाल किंशासा सरकार के खिलाफ जंग लड़ने में किया है। उनका आरोप है कि इस ऑपरेशन को पड़ोसी रवांडी की सरकार का समर्थन है, जिसे विद्रोही समूह ने खारिज किया है। भारी हथियारों से लैस विद्रोहियों ने पिछले साल तेजी से बढ़ते हुए पूर्वी कांगों में और भी इलाके पर कब्जा कर लिया है।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…