एयरपोर्ट पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा था एक अधेड़ शख्स, सोनू सूद ने बचाई जान
Updated on
18-01-2023 08:25 PM
हमेशा दूसरों की मदद के लिए खड़े रहने वाले सोनू सूद ने इस बार एयरपोर्ट पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे शख्स की जान बचाई है। सोनू सूद हाल ही में दुबई से वापस लौट रहे थे और इमिग्रेशन काउंटर पर उस वक्त अफरातफरी जैसी हालत हो गई, जब एक अधेड़ यात्री वहीं बेहोश हो गया। सोनू सूद तुरंत सामने आए और सीपीआर देकर उनकी जान बचाई।
एयरपोर्ट पर बेहोश होकर गिरा शख्स
Sonu Sood ने एक बार फिर से अपने इस काम से लोगों का दिल जीत लिया है। सोनू सूद दुबई से लौट रहे थे और इमिग्रेशन काउंटर पर एक अधेड़ उम्र का शख्स चक्कर होश खो बैठा। सोनू इमिग्रेशन काउंटर पर थे और इंतजार कर रहे थे । Sonu Sood मौके को भांपते हुए तुरंत सामने आए और उन्होंने उस व्यक्ति के सिर को सहारा दिया।
सोनू सूद ने सीपीआर की मदद से बचाई जान
सोनू ने बिना मेडिकल हेल्प का इंतजार किए तुरंत कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) शुरू किया। कुछ मिनटों के बाद उस व्यक्ति ने सांस ली और आम जनता के साथ-साथ इमिग्रेशन अधिकारियों ने एक्टर की सराहना की। शख्स ने जान बचाने के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया।
एक्शन थ्रिलर 'फतेह' में दिखेंगे सोनू
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू सूद आगामी अपने होम प्रॉडक्शन एक्शन थ्रिलर 'फतेह' में दिखाई देंगे। वैभव मिश्रा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'फतेह' एक सच्ची कहानी पर आधारित है जो साल 2023 के मध्य में रिलीज होगी।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…