Select Date:

किम जोंग उन के साथ एक रहस्यमय महिला चर्चा का विषय बनी

Updated on 11-09-2022 05:44 PM
  उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के करीब एक रहस्यमय महिला की मौजूदगी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले कुछ महीनों से इस महिला को साये की तरह किम जोंग उन के साथ देखा गया है। इसी गुरुवार को प्योंगयांग में आयोजित एक 74वें राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम के दौरान भी इस महिला को किम जोंग उन के साथ देखा गया। इस दौरान महिला के हाथ में एक हैंडबैग देखा गया। बताया जा रहा है कि इस बैग में उत्तर कोरिया के न्यूक्लियर डॉक्ट्रिन को लेकर किम जोंग उन का भाषण रखा गया था। इससे साबित हो रहा है कि इस महिला पर किम जोंग उन कितना ज्यादा भरोसा करते हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि यह महिला किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग की जगह ले रही है।

किम जोंग उन के साथ कई कार्यक्रमों में देखा गया
 इस महिला को इस साल की शुरुआत से किम जोंग उन के साथ देखा जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि यह किम जोंग की रिश्तेदार हो सकती है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक अज्ञात बनी हुई है। इस महिला को 74वें राष्ट्रीय दिवस का जश्न के दौरान आयोजित विशाल आउटडोर संगीत कार्यक्रम और भोज के दौरान कोरियाई सेंट्रल टेलीविजन (केसीटीवी) के वीडियो फुटेज में और अधिक स्पष्ट और करीब से देखा गया। इस कॉन्सर्ट में वह रहस्यमय महिला किम जोंग उन की मेज के चारों ओर मंडराती दिखाई दी। इतना ही नहीं, उसे इवेंट लॉजिस्टिक्स सहयोगी ह्योन सोंग वोल और बहन किम यो जोंग के साथ भी देखा गया।

उत्तर कोरियाई संसद में भी किम जोंग के साथ थी

इससे पहले भी इस रहस्यमय महिला को उत्तर कोरिया के सुप्रीम पीपुल्स असेंबली (एसपीए) के एक सत्र में देश की बदलती परमाणु हथियार नीति पर किम जोंग उन के भाषण की संभावना वाले एक फोल्डर को पकड़े हुए देखा गया था। केसीटीवी फुटेज के अनुसार, इस महिला ने 27 जुलाई को एक अन्य प्रमुख आउटडोर म्यूजिक इवेंट में किम को दिए गए फूलों के गुलदस्ते को संभालते हुए देखा गया था। इस महिला को पहली बार फरवरी में किम जोंग उन के साथ देखा गया था। इसे आम तौर पर एक हैंडबैग लेकर जाते हुए देखा गया है, जिसमें संभवत किम जोंग उन का फोन, सिगरेट या दवा होती है।

किम जोंग की सौतेली बहन तो नहीं यह रहस्यमय महिला
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने इस महिला के नाम का जिक्र नहीं किया है। अभी तक उसकी पहचान के बारे में खुफिया जानकारी भी विदेशी मीडिया के सामने नहीं आई है। माना जाता है कि किम जोंग उन की कम से कम दो सौतेली बहनें हैं, जिनका नाम किम सोल सॉन्ग और किम चुन सॉन्ग है। दोनों का जन्म 1970 के दशक के मध्य में हुआ था। लेकिन, यह रहस्यमय महिला उन दोनों की तुलना में छोटी प्रतीत होती है। ऐसे में इसके किम जोंग उनकी सौतेली बहन होने की संभावना न के बराबर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.