भारतीय क्रिकेट में शुरू होगा बदलाव का दौर, नए पार्टनर के साथ उतरेंगे रोहित, गेंदबाजी में करनी होगी माथापच्ची
Updated on
12-07-2023 02:38 PM
रोसेउ: भारतीय टीम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ आज से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के जरिए बदलाव के दौर की शुरुआत करेगी। फिलहाल फोकस युवा यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) पर रहेगा। मेजबान वेस्टइंडीज के लिए वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर में मिली हार के जख्म अभी ताजा हैं और वह भारत जैसी मजबूत टीम को हराकर विश्व क्रिकेट में अपना अस्तित्व बनाए रखने की कोशिश में होगा।
दिखेगी नई ओपनिंग जोड़ी
चेतेश्वर पुजारा को बाहर किए जाने के बाद भारतीय टॉप ऑर्डर में एक जगह खाली हुई है। उम्मीद की जा रही है कि यशस्वी उस कमी को पूरा करेंगे और फर्स्ट क्लास क्रिकेट के शानदार फॉर्म को यहां जारी रख पाएंगे। रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि शुभमन गिल तीसरे नंबर पर खेलेंगे। ऐसे में रोहित और यशस्वी पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं।
भारत का नया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र पिछले दो चक्रों की तुलना में कठिन होगा। पिछले दो सत्र में भारतीय टीम बेहतरीन तेज गेंदबाजी और सधे हुए बल्लेबाजी क्रम के दम पर फाइनल में पहुंची थी। अब प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से चोटिल हैं जबकि मोहम्मद शमी को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। ईशांत शर्मा पिछले दो चक्र खेले हैं लेकिन इस बार कमेंट्री करेंगे। भारतीय टीम के आक्रमण में धार की कमी दिख रही है।
आमने-सामने कुल मैच: 98 भारत जीता: 22 वेस्टइंडीज जीता: 30 ड्रॉ: 46
कौन होगा तीसरा पेसर
इस बार 29 वर्ष के मोहम्मद सिराज तेज आक्रमण की अगुआई करेंगे, जिनका साथ देने के लिए नौ टेस्ट का अनुभव रखने वाले शार्दुल ठाकुर होंगे। ऐसे में एक बार फिर दारोमदार रविचंद्रन अश्विन (474 विकेट) और रविंद्र जाडेजा (268) की स्पिन जोड़ी पर रहेगा। इन चारों का चयन तो तय है लेकिन मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी में से एक को चुनना आसान नहीं होगा।
मेजबान के पास है धार
विंडसर पार्क पर छह साल बाद टेस्ट मैच होने जा रहा है और इसी प्रारूप में पिछले कुछ साल में कैरेबियाई टीम अच्छा खेल पाई है। उनके पास केमार रोच (261 विकेट) और शेनॉन गैब्रियल (164 विकेट) जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। गैब्रियल सफेद गेंद का क्रिकेट नहीं खेलते हैं। इस साल के आखिर में साउथ अफ्रीका के दौरे से पहले उसके लिए अनुभवी रोच, गैब्रियल, अलजारी जोसेफ और जैसन होल्डर जैसे गेंदबाजों को खेलना अच्छा अनुभव होगा।
पिच और मौसम
विंडसर पार्क की पिच बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों के मुफीद रही है। स्पिनर्स की भूमिका यहां अहम हो सकती है क्योंकि यहां कि पिच पर टर्न के साथ बाउंस भी देखने को मिलता रहा है। पहली पारी का यहां औसत स्कोर 249 रहा है। टेस्ट के पांचों दिन थोड़ा-बहुत बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम उमस भर रहेगा।
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमान गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जाडेजा, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…