एक चिंगारी ने ले ली 18000 गायों की जान, तड़पकर मर गए 90 फीसदी जानवर, अमेरिका में कैसे लगी इतनी बड़ी आग?
Updated on
14-04-2023 07:53 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका के टेक्सास में सोमवार को एक डेयरी फार्म में भयानक विस्फोट हुआ और भीषण आग लग गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद पश्चिमी टेक्सास स्थित डेयरी फार्म की आग जब बुझी तो मरने वाली गायों की संख्या देख अधिकारी चौंक गए। साउथ फोर्क डेयरी फार्म में 18,000 गायों की मौत हो गई। बचाए गए एक डेयरी फार्म कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में कोई मानव हताहत नहीं हुआ है। टेक्सास के शहर डिमिट के मेयर रोजर मेलोन ने कहा, 'यह हैरान करने वाला है।' उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता यहां पहले कभी ऐसा कुछ हुआ है। यह वास्तव में एक त्रासदी है।'
वाशिंगटन स्थित एनिमल एडवोकेसी ग्रुप एनिमल वेलफेयर इंस्टीट्यूट ने 2013 में फार्म में लगने वाली आग पर नज़र रखना शुरू किया था। उसके अनुसार यह देश में गायों के मारे जाने की सबसे बड़ी एकल घटना थी। इंस्टीट्यूट में एक पॉलिसी एसोसिएट एली ग्रेंजर ने कहा कि 2020 में न्यूयॉर्क के एक डेयरी फार्म में आग लग गई थी जिसमें करीब 400 गायें जल गई थीं। हालिया घटना ने उस आंकड़े को बहुत बड़े अंतर से पार कर दिया।
फार्म में कैसे लगी इतनी बड़ी आग?
सवाल यह उठता है कि फार्म में आग कैसे लगी? काउंटी के टॉप एग्जीक्यूटिव काउंटी जज मैंडी गेफेलर ने कहा कि कृषि उपकरण के एक हिस्से में खराबी के कारण हुआ विस्फोट संभवतः आग का कारण हो सकता है। टेक्सास के अग्निशमन अधिकारी फिलहाल कारणों की जांच कर रहे हैं। मेलोन ने कहा कि उन्हें डेयरी में आग लगने की किसी अन्य घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि डेयरी तीन साल पहले ही खुली थी और इसमें 50 से 60 लोग काम करते थे।
करोड़ों डॉलर का नुकसान
ज्यादातर मारी गई गायों में होल्स्टीन और जर्सी गाय शामिल थीं। 18,000 गायों का मतलब बड़े फार्म के 90 प्रतिशत जानवर मारे जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक प्रत्येक गाय की कीमत 2,000 डॉलर थी जिसका मतलब है कि कंपनी का घाटा करोड़ों डॉलर तक पहुंच सकता है। इसमें उपकरण और इमारत को हुआ नुकसान शामिल नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब टेक्सास में मवेशियों की बड़ी संख्या में मौत हुई है लेकिन शायद ही कभी एक ही आग से इतने सारे मवेशी मारे गए हों।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…