मोहम्मद शमी पर गलत तरीके से डोरे डाल रही थी एक टीम, गुजरात टाइंटस का सनसनीखेज खुलासा
Updated on
07-12-2023 01:35 PM
मुंबई: कप्तान हार्दिक पंड्या के अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट जाने के बाद गुजरात टाइंटस को एक और झटका लग सकता था। गुजरात टाइटंस के सीओओ कर्नल अरविंदर सिंह ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि शमी पर भी एक फ्रैंचाइजी की नजर थी और उन्हें टीम में शामिल होने का ऑफर दिया था। गुजरात टाइटंस के सीओओ का कहना है कि, 'आईपीएल ने ट्रेंडिंग के लिए एक सिस्टम तैयार किया है। आप खिलाड़ी को डायरेक्ट एप्रोच नहीं कर सकते, इससे मिस मैनेजमेंट होगा।' उनका मानना है कि ट्रेंडिंग नियमों के तहत ही होना चाहिए। साथ ही, वो कहते हैं कि अगर सही तरीके से उस टीम ने हमें अप्रोच किया होता तो हम इस तरीके से बात करते और अपनी इच्छा जताते, लेकिन सही माध्यमों का इस्तेमाल नहीं किया गया।
हाल ही में खत्म हुए वनडे विश्व कप में मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। आईपीएल 2023 में भी वह पर्पल कैप होल्डर बने थे और अपनी टीम को लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचाया। ऐसे दमदार प्रदर्शन के बूते ही शमी की जबरदस्त डिमांड बढ़ गई। इस बीच शमी अपनी टखने की चोट से परेशान नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 10 दिसंबर से शुरू हो रहा है। मैन इन ब्लूज को पहले टी-20 सीरीज खेलनी है, इसके बाद वनडे और फिर टेस्ट सीरीज होगी। शमी को वाइट बॉल फॉर्मेट में आराम दिया गया है उन्हें दो टेस्ट मैच की सीरीज में रखा गया है हालांकि, उनका खेलना इसी बात पर निर्भर करता है कि वह अपनी इंजरी से कितनी जल्दी उबरते हैं।
बीसीसीआई ने 30 नवंबर को टीम की घोषणा करते समय कहा था, 'मोहम्मद शमी वर्तमान में चिकित्सा उपचार से गुजर रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शमी वर्ल्ड कप के दौरान भी टखने के दर्द से जूझ रहे थे। खास तौर पर बॉलिंग के दौरान लैंड करते वक्त दर्द में होती थी। भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि अनुभवी तेज गेंदबाज समय पर ठीक हो जाएंगे। रोहित शर्मा एंड कंपनी को पहला टेस्ट मंगलवार, 26 दिसंबर को सेंचुरियन में खेलना है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…