Select Date:

हनुमान जी का सच्चा भक्त, बैट पर लिखता है ओम... कौन हैं पाकिस्तान की बैंड बजाने वाले केशव महाराज?

Updated on 28-10-2023 02:47 PM
नई दिल्ली: भारत में इस वक्त वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच चरम पर है। फैंस को रोज शानदार मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे उनका जमकर मनोरंजन भी हो रहा है। वहीं बीते शुक्रवार को मौजूदा वर्ल्ड कप का सबसे रोमांचक मुकाबला पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम आखिरी मौके पर 1 विकेट से मैच जीत गई।

साउथ अफ्रीका के केशव महाराज ने पाकिस्तान के खिलाफ भले ही 21 गेंद में नाबाद 7 रन की पारी खेली हो। लेकिन इस जीत का हीरो उन्हें ही बताया जा रहा है। इसकी वजह है कि जब साउथ अफ्रीका के सारे बल्लेबाज आउट हो गए थे, तो केशव अकेले पिच पर डटे हुए थे। इतनी दबाव वाली स्थिति में वह काफी कूल और काम नजर आ रहे थे। उन्होंने अपनी नर्व पर कंट्रोल रखा और भारत को मैच जिताया। बता दें कि साउथ अफ्रीका के केशव महाराज का भारत से खास नेता है। वह भारतीय मूल के ही खिलाड़ी हैं। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कौन हैं केशव महाराज?

33 साल के केशव महाराज भारतीय मूल के साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी हैं। वह एक लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज हैं और साथ ही ठीक-ठाक बल्लेबाजी करना जानते हैं। केशव के पूर्वज भारत के रहने वाले थेष वह उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले थे। उनका सुल्तानपुर से गहरा नाता था। इस बात का खुलासा खुद केशव के पिता आत्मानंद महाराज ने किया। आत्मानंद महाराज ने एक इंट्रव्यू में बताया कि उनके पूर्वज 1874 के आसपास सुल्तानपुर छोड़कर साउथ अफ्रीका नौकरी की तलाश में आ गए थे।

हिंदू रीति रिवाजों को फॉलो करते हैं केशव

केशव महाराज ने साउथ अफ्रीका में रहकर भी अपने हिंदू रीति रिवाजों को नहीं छोड़ा। वह पूरी तरह से हिंदू धर्म को फॉलो करते हैं। वह हिंदू देवी देवताओं की पूजा करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें जब भी भारत आने का मौका मिलता है तो वह यहां आकर मंदिर में दर्शन भी करते हैं। ऐसा बताया जाता है कि केशव महाराज हनुमान जी के पक्के भक्त हैं।

केशव के बल्ले पर लिखा होता है ओम

आपको बता दें कि केशव महाराज के बल्ले पर ओम लिखा होता है। उनके बल्ले पर कई बार ओम का स्टिकर देखा गया है।

ऐसा रहा है केशव का करियर

केशव महाराज ने अब तक अपने करियर में कुल 49 टेस्ट, 36 वनडे और 26 टी20 खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 158, वनडे में 44 तो टी20 में 22 विकेट हैं। वहीं टेस्ट में महाराज ने 1129, वनडे में 202 और टी20 में 78 रन बनाए हैं। केशव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 5 अर्धशतक भी ठोके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.