रिहंद डैम में बीच नाव पर रील बना रहा था युवक, पैर फिसला और निगल गई लहरें, अभी तक नहीं मिली बॉडी
Updated on
10-02-2026 12:08 PM
सिंगरौली: रील्स बनाने का शौक एक युवक की जान ले गया। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रिहंद जलाशय में नाव पर खड़े होकर रील बना रहा संतोष शाह पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया। तेज बहाव और तैरना न आने के कारण वह डूब गया। यह पूरी घटना उसके दोस्तों के सामने हुई, जो उसे बचा नहीं सके। यह दर्दनाक हादसा सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलियरी इलाके में हुआ।
नाव के किनारे पर हो गया खड़ा
संतोष शाह अपने दोस्तों के साथ रिहंद डैम में नाव पर सवार होकर सोशल मीडिया के लिए रील बना रहा था। वीडियो को और भी आकर्षक बनाने के चक्कर में वह नाव के किनारे पर खड़ा हो गया। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे रिहंद जलाशय के पानी में जा गिरा। पानी में गिरते ही संतोष ने खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वह कुछ ही पलों में डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक को तैरना नहीं आता था, जिससे उसकी जान बचाना और भी मुश्किल हो गया।
दोस्तों को भी नहीं आता था तैरना
नाव में सवार संतोष के दोस्त यह सब देखकर घबरा गए। वे चिल्लाने लगे, लेकिन किसी को तैरना नहीं आता था। कुछ दोस्तों ने तो रील बनाना बंद कर मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया, पर तब तक संतोष पानी में पूरी तरह गायब हो चुका था। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन तेज बहाव के कारण कोई भी जलाशय में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। बाद में पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई।
युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से युवक को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा। आज सुबह फिर से युवक की तलाश के लिए जलाशय में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। इस हादसे की खबर मिलते ही युवक के परिवार में मातम छा गया। परिजन मौके पर पहुंचे और बदहवास हो गए। संतोष अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह दूध बेचकर अपने परिवार के भरण-पोषण में भी मदद करता था।
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…