'अंदाज अपना अपना' के 30 साल बाद आमिर खान-राजकुमार संतोषी ने मिलाया हाथ! 'चार दिन की जिंदगी' में ये होगा खास
Updated on
26-09-2024 12:06 PM
'लाल सिंह चड्ढा' के बाद आमिर खान बड़े पर्दे से नदारद हैं। फैंस उनकी अपकमिंग मूवी के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले रिपोर्ट्स बता रही थीं कि उन्होंने फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी के साथ दो फिल्में साइन की हैं। पहली 'लाहौर: 1947' है, जिसमें सनी देओल लीड रोल में हैं। ये फिल्म 2024 में फ्लोर पर आने वाली थी, लेकिन अब ये अगले साल तिमाही में पर्दे पर रिलीज होगी। अब हालिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि आमिर और राजकुमार संतोषी अब दूसरी फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें वो लीड रोल में होंगे।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अंदाज अपना अपना' के 30 साल बाद Aamir Khan बतौर एक्टर फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी के साथ हाथ मिला रहे हैं। पिछले कुछ समय से इसको लेकर बातचीत चल रही थी। ये एक कॉमेडी मूवी हो सकती है, जिसमें टाइम-लूप होगा। फिल्म के लिए एक टाइटल भी है, लेकिन ये फाइनल नहीं हुआ है। फिलहाल इसे 'चार दिन की जिंदगी' नाम दिया गया है।
आमिर खान के पास हैं कई फिल्में
आमिर अपनी अगली फिल्म के लिए कई विषयों पर विचार कर रहे हैं। इसमें जोया अख्तर के सात एक फिल्म है। एक मूवी दिनेश विजान के साथ भी है, जिसका डायरेक्शन अविनाश अरुण करेंगे। दो पैन इंडिया प्रोजेक्ट्स भी हैं, जो साउथ के टॉप फिल्ममेकर्स के साथ है। सूत्र ने कहा, 'हालांकि, राजकुमार संतोषी की फिल्म इस समय सबसे आगे है, लेकिन आमिर किसी भी फिल्म पर काम कर सकते हैं।'
चार राइटर्स लिख रहे हैं स्क्रिप्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सितारे जमीन पर' और 'लाहौर: 1947' दोनों ही फिल्मों की फाइनल एडिटिंग पूरी हो जाने के बाद आमिर अपनी अगली फिल्म के बारे में फैसला करेंगे, लेकिन राजकुमार संतोषी इस कोलैबोरेशन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। नए राइटर्स के साथ 'चार दिन की जिंदगी की' स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। उन्हें यकीन है कि आमिर के साथ कॉमेडी वाली फिल्म, दर्शकों के लिए भी एक बदलाव होगा।
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
मशहूर होस्ट करण जौहर एक बार फिर नए सीजन की कमान संभालते नजर आएंगे। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 21 जाने-माने सेलिब्रिटी भरोसे, धोखे और चालबाजी के इस सबसे…
हनी सिंह के साथ करियर की शुरुआत करने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर नया दावा किया है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट में रेशम…
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…