आए हो मेरी जिंदगी में' गाने के बाद आमिर खान ने लगाए कार्तिक आर्यन संग ठुमके, वीडियो वायरल
Updated on
31-01-2023 07:27 PM
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान हाल ही में एक्स वाइफ किरण राव के साथ स्पॉट हुए हैं। दोनों ने भोपाल में हुई एक शादी को अटेंड किया। राजनेता और कांग्रेस पार्टी के सदस्य सचिन पायलट भी मौजूद थे। साथ ही एक्टर कार्तिक आर्यन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शादी में नजर आए थे। अब इस बात की जानकारी नहीं कि शादी कब थी लेकिन वहां की तमाम वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों एक्टर स्टेज पर ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं।
आमिर खान (Aamir Khan) और कार्तिक आर्यन स्टेज पर पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी के साथ धमाल मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' का गाना 'आए हो मेरी जिंदगी में' गुनगुना रहे हैं। इसके अलावा दोनों कलाकार स्टेज पर डांस भी करते दिखाई दे रहे हैं। आमिर खान की कुछ फोटोज भी सामने आई हैं, जिसमें वह सचिन पायलट से बात कर रहे हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर भोपाल में किरण के साथ प्राइवेट इवेंट में शामिल हुए थे। यहीं पर कांग्रेस नेता पहुंचे थे।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…