इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले से टूट गए थे आमिर खान! रो पड़ी थीं किरण राव, बेटे जुनैद ने कहा- आप पेंडुलम की तरह हैं!
Updated on
26-08-2024 05:11 PM
फिल्म इंडस्ट्री में दशकों बिताने और 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' का खिताब हासिल करने के बाद आमिर खान ने सिल्वर स्क्रीन को अलविदा कह दिया है। अब वो अपने परिवार पर फोकस कर रहे हैं। उन्हें महसूस हुआ कि करियर को प्राथमिकता देने के कारण पिछले कुछ सालों में वो परिवार का ध्यान नहीं रख पाए हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि जब उन्होंने एक्स वाइफ किरण राव को रिटायरमेंट के बारे में बताया तो उन्हें झटका लगा। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे मानसिक रूप से टूटने का अनुभव किया और इससे उबरने के लिए थेरेपी की मदद ली।
Aamir Khan ने अपने बच्चों बेटे जुनैद और आजाद, बेटी आइरा के रिएक्शन के बारे में भी बताया, जब उन्हें अपने पापा की रिटायरमेंट के बारे में पता चला। एक्टर ने कहा, 'जब मैंने उन्हें 3 साल पहले बताया कि मैं फिल्में छोड़ रहा हूं, तो मेरे हिसाब से उनकी प्रतिक्रिया थी, 'पापा, आप फिल्में कैसे छोड़ेंगे? आप पिछले 30 सालों से पागलों की तरह फिल्मों में लगे हुए हैं। आप अभी भावुक हो रहे होंगे और यह कह रहे होंगे। लेकिन आप ऐसा नहीं कर पाएंगे।'
आमिर ने कंपनी संभालने की दी जिम्मेदारी
हालांकि, आइरा और जुनैद को उनके फैसले की गंभीरता का अंदाजा तब हुआ, जब उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस 'आमिर खान प्रोडक्शंस' से जुड़ी टीम के साथ एक मीटिंग की और ऐलान किया कि उन्होंने फिल्में छोड़ने का फैसला किया है और उनसे कंपनी को संभालने और फिल्में बनाने के लिए कहा। लेकिन कोई भी कंपनी संभालने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस टीम में आमिर की एक्स वाइफ किरण राव भी शामिल हैं।
आमिर का फैसला सुनकर रो पड़ी थीं किरण राव
आमिर के फैसले से किरण राव और दूसरे लोग भी काफी परेशान थे। किरण रो पड़ी थीं। उन्होंने कहा था, 'आप हम सबको छोड़कर जा रहे हैं।' फिर आमिर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि परिवार संग ज्यादा समय बिताने के लिए वो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रहे हैं तो किरण ने जवाब में कहा, 'नहीं, आप अभी ये नहीं समझ पा रहे हैं। अगर आप इसे छोड़ रहे हैं तो आप जिंदगी और दुनिया को छोड़ रहे हैं। हम भी उस दुनिया का हिस्सा हैं और इसलिए आप हमें भी छोड़ रहे हैं।'
जुनैद ने कहा था- आप पेंडुलम की तरह हैं
जुनैद ने आमिर के फैसले पर अपनी राय व्यक्त की और उनकी तुलना एक पेंडुलम से की। उन्होंने आमिर से कहा, 'पापा, आप एक पेंडुलम की तरह हैं। जब आप फिल्में कर रहे थे, तो आप एक्सट्रीम पर थे; अब जब आप परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो आप दूसरे चरम पर हैं। आप बहुत ही एक्सट्रीम व्यक्ति हैं और फिर से आप एक एक्सट्रीम कदम उठा रहे हैं।'
मानसिक रूप से टूट गए थे आमिर
इस अशांत समय के दौरान आमिर खान मानसिक रूप से भी टूटे। उन्होंने कहा, 'मैं पूरी तरह से मानसिक रूप से टूट गया था। मैं गंभीर दर्द से गुजरा। मैं बैचेन था। जब मुझे अपना पहला अहसास हुआ, तब तक मैं टूट चुका था। यह अहसास कि जब मेरे बच्चे छोटे थे- जब आइरा 3 साल की थी, 8 साल की थी, 12 साल की थी - मैं उनके लिए कभी मौजूद नहीं था। मैं पूरी तरह से अनुपस्थित नहीं था, जैसे मैं किसी भी सामान्य कामकाजी पिता की तरह उनके साथ समय बिताता, लेकिन भले ही मैं उनके साथ और अपनी मां के साथ था, मैं मानसिक रूप से कभी उनके साथ मौजूद नहीं था।' आमिर ने खुलासा किया कि इससे उबरने के लिए थेरेपी का सहारा लिया और उन्हें इस दुविधा से निकलने में काफी मदद मिली।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…