Select Date:

आप नेता ने अपने ही पिता को गोली मारी, कहा- अभी और कत्ल होंगे, 2018 में बड़वानी विधानसभा से मिला था टिकट

Updated on 24-04-2026 05:22 PM
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने पिता की जान ले ली। आरोपी फरार है, लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर अपनी मां-भाई और अन्य सदस्यों को धमकी दे रहा है। वह साल 2018 में बड़वानी से विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।


जिले के पिछोड़ी गांव में पिता की हत्या करने वाला आरोपी चंदन बडोले राजनीतिक रूप से भी सक्रिय रहा है और वर्ष 2018 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर बड़वानी विधानसभा चुनाव लड़ चुका है। हालांकि, उसे उस चुनाव में करीब एक हजार वोट ही मिले थे। वारदात के 48 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बड़वानी जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर पिछोड़ी गांव में 32 वर्षीय चंदन बडोले ने बीते 4 दिन पहले अपने 58 वर्षीय पिता जगन बडोले की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था, जो घटना के दिन हिंसक रूप ले बैठा।

राजनीति में रहा सक्रिय, परिवार का बना दुश्मन


  • बड़वानी के पिछोड़ी में पिता की हत्या कर फरार बेटा
  • आरोपी चंदन 'आप' से विधानसभा चुनाव लड़ चुका
  • जमीन और रुपयों के विवाद में पिता को गोली मारी
  • फरारी में भी परिवार को सोशल मीडिया से धमका रहा
  • होने वाली बहू से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था

मां ने सुनाई आरोपी बेटे की क्रूरता की कहानी


घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिससे पूरे गांव में भय का वातावरण है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में लोग घरों के बाहर सोने से भी डर रहे हैं। मृतक की पत्नी गौरी बाई ने बताया कि आरोपी पहले भी पैसों की मांग को लेकर मारपीट कर चुका था और जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

छोटे भाई को भी चंदन से जान का खतरा


छोटे भाई कुंदन ने भी डर व्यक्त करते हुए कहा कि चंदन कभी भी घर आकर हमला कर सकता है। फिलहाल पुलिस बल घर के बाहर तैनात है।

बीए पास, दो दफा हेड कांस्टेबल के लिए चयन


चंदन बडोले ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव पिछोड़ी से प्राप्त की और बड़वानी पीजी कॉलेज से बीए किया था। वह दो बार मध्य प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल पद के लिए चयनित हुआ, लेकिन दोनों बार शारीरिक परीक्षा में असफल रहा। इसके बाद वह अवैध रेत खनन और परिवहन के कार्य में लिप्त हो गया।

सोशल मीडिया पर सक्रिय, धमकी भी दे रहा


पुलिस के अनुसार, आरोपी जंगलों में छिपा हुआ है और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर धमकियां दे रहा है। घटना से तीन दिन पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने पिता से संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग का जिक्र किया था। वीडियो में उसने बड़े व्यापार और राजनीति में आगे बढ़ने की महत्वाकांक्षा भी जताई थी।

पाटी-सिलावद के जंगल में छिपा है


कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि आरोपी की लोकेशन बावनगजा के जंगलों में मिली थी, जहां पाटी, सिलावद और बड़वानी थानों की संयुक्त टीमों द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया गया, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। आरोपी के खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। फिलहाल गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.