Select Date:

अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के गवर्नर, असम में गुलाब चंद कटारिया... नए राज्‍यपालों की पूरी लिस्‍ट देखिए

Updated on 13-02-2023 06:18 PM
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने रविवार को महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में राज्यपालों को बदल दिया है। 2019 में ऐतिहासिक अयोध्या फैसला सुनाने वाली पीठ के सदस्य रहे सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल होंगे। आंध्र प्रदेश के निवर्तमान राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ भेजा गया है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के LG आर. के. माथुर के इस्तीफे स्वीकार कर लिए। झारखंड के राज्यपाल रहे रमेश बैस अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपनी टिप्पणी को लेकर कोश्यारी विपक्ष के निशाने पर थे। वहीं, माथुर की जगह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बी. डी. मिश्रा (रिटायर्ड) को नियुक्त किया है। लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (रिटायर्ड) अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बने हैं।
नए बनाए गए राज्यपाल
जस्टिस (रिटायर्ड) एस. अब्दुल नज़ीर: आंध्र प्रदेश
    गुलाब चंद कटारिया: असम
    लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) केवल्य त्रिविक्रम परनाइक: अरुणाचल प्रदेश
    लक्ष्मण प्रसाद आचार्य: सिक्किम
    सी. पी. राधाकृष्णन: झारखंड
    शिव प्रताप शुक्ल: हिमाचल प्रदेश

    इनका राज्य बदला
    विश्व भूषण हरिचंदन: छत्तीसगढ़ (पहले आंध्र प्रदेश)
    अनुसुया उइके: मणिपुर (पहले छत्तीसगढ़)
    ला. गणेशन: नगालैंड (पहले मणिपुर)
    फागू चौहान: मेघालय (पहले बिहार)
    राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर: बिहार (पहले हिमाचल प्रदेश)
    रमेश बैस: महाराष्ट्र (पहले झारखंड)
    ब्रिगेडियर बी. डी. मिश्रा: लद्दाख (पहले अरुणाचल प्रदेश)
    चार BJP नेता भी राजभवन पहुंचे
    उत्तर प्रदेश के दो नेताओं समेत चार BJP नेता भी राज्यपाल बने हैं। राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया असम के, सिक्किम में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, झारखंड में सी. पी. राधाकृष्णन, हिमाचल में शिव प्रताप शुक्ला को राज्यपाल बनाया गया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष और विधानपरिषद के सदस्य भी हैं। सी. पी. राधाकृष्णन दो बार सांसद रह चुके हैं। गुलाब चंद कटारिया 8 बार विधायक और एक बार सांसद रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके मणिपुर, मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन नगालैंड, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान मेघालय के राज्यपाल बने हैं। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अब बिहार के राज्यपाल होंगे।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
     23 July 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
     23 July 2026
    जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
     23 July 2026
    गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
     23 July 2026
    अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
     23 July 2026
    पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
     22 July 2026
    लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
    Advt.