Select Date:

रूस में रिकॉर्ड वोटों से विधायक बने बिहार के अभय सिंह, पढ़ने गए थे और बन गए नेता

Updated on 13-09-2022 06:19 PM

रूस में भारतीय मूल के अभय कुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव जीतकर अपना परचम लहराया है। पेशे से डॉक्टर अभय कुमार सिंह ने ऐतिहासिक शहर कुर्स्क की विधानसभा सीट से 70 फीसदी से ज्यादा मत पाकर जीत हासिल की। रूस में अपनी काबिलियत और मेहनत के बूते पहचान बनाने वाले अभय कुमार बीते 3 दशकों से रूस में रह रहे हैं। वह पटना के रहने वाले हैं और मेडिकल की पढ़ाई के लिए 1990 में रूस पहुंचे थे। लेकिन वह वापस नहीं लौटे और वहीं के होकर रह गए। हाल में हुए असेंबली चुनाव में अभय कुमार सिंह को सर्वाधिक वोट हासिल हुए हैं। उन्‍होंने यूनाइटेड रशिया पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा और कुर्स्‍क क्षेत्र में रिकॉर्ड 70 प्रतिशत वोट प्राप्‍त किए, जोकि एक रिकॉर्ड है। 

यूनाइटेड रशिया पार्टी व्लादिमीर पुतिन से ताल्लुक रखती है। कुर्स्क सीट से ही अभय कुमार सिंह ने पहली बार 2017 में विधानसभा चुनाव जीता था। इस बार उनके नाम पर कुछ स्थानीय लोगों और संस्थाओं को आपत्ति थी क्योंकि वह भारतीय मूल के हैं और बाहरी हैं। फिर भी अंत में उनके समर्थन में लोगों ने वोट दिए और बड़ी जीत दिलाई। अभय कुमार सिंह को 2010 में रूस की नागरिकता मिली थी। रूस में व्लादिमीर पुतिन की पार्टी बीते करीब 22 सालों से सत्ता में है। अभय कुमार सिंह को व्लादिमीर पुतिन के कट्टर समर्थकों में गिना जाता है। यूक्रेन पर हमले को लेकर भी उन्होंने व्लादिमीर पुतिन का ही बचाव किया था।

अभय कुमार सिंह ने कहा था कि अमेरिका समेत पश्चिमी देश यूक्रेन को नाटो का हिस्सा बनाकर रूस को घेरना चाहते हैं। ऐसे में रूस के लिए अपनी रक्षा करने के लिए ऐक्शन लेना जरूरी हो गया था। बता दें कि अभय कुमार सिंह जिस कुर्स्क शहर से विधायक हैं, उसका रूस ही नहीं बल्कि विश्व इतिहास में भी अहम स्थान है। इसी शहर में 1943 में हिटलर की सेनाओं को हार का सामना करना पड़ा था। अभय कुमार सिंह ने पटना के लोयोला हाई स्कूल से पढ़ाई की थी। इसके बाद वह कुर्स्क चले गए थे। यहां उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की थी और पटना भी लौटे थे।

पटना में नहीं चली डॉक्टरी तो लौट गए थे रूस

अभय़ कुमार सिंह ने पटना में रजिस्टर्ड डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस शुरू कर दी थी, लेकिन उनका मन रमा नहीं। इसके बाद वह एक बार फिर से कुर्स्क शहर चले गए और वहां फार्मास्युटिकल का बिजनेस शुरू किया। इसके बाद अभय कुमार सिंह ने रियल एस्टेट सेक्टर में भी अपना काम शुरू किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.