Select Date:

अभिषेक पोरेल ने एक हाथ से सिक्स लगाया : बैटिंग के दौरान पंत का बल्ला छूटा, जैक-फ्रैजर के डायरेक्ट थ्रो से बिश्नोई रनआउट

Updated on 15-05-2024 01:51 PM

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL-2024 के 64वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने होमग्राउंड पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में लखनऊ 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन ही बना सकी।

मुकाबले में अभिषेक पोरेल ने एक हाथ से सिक्स लगाया। वहीं, बैटिंग के दौरान दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला छूट गया। जबिक दिल्ली के प्लेयर जैक-फ्रैजर मैगर्क ने डायरेक्ट थ्रो लगाकर बिश्नोई को रनआउट कर दिया। 

1. राहुल ने लिया जगलिंग कैच
केएल राहुल ने शानदार कैच लिया। दिल्ली की पारी के 9वें ओवर में लखनऊ की ओर से रवि बिश्नोई गेंदबाजी करने आए। ओवर की तीसरी गेंद पर शाई होप स्ट्राइक पर थे। होप ने बिश्नोई की गेंद पर कवर्स के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन ये गेंद केएल राहुल की तरफ आई। पहले गेंद केएल राहुल के हाथ से छिटक गई और फिर बिना किसी देरी के केएल ने शानदार डाइव के साथ ही कैच लपक लिया। इस दौरान शाई होप 38 रन बनाकर आउट हुए।

2. पोरेल ने एक हाथ से सिक्स लगाया
DC ओपनर अभिषेक पोरेल ने एक हाथ से सिक्स लगाया। छठे ओवर की पहली बॉल पर नवीन-उल-हक ने शॉर्ट बॉल फेंकी। इस पर पोरेल ने पुल शॉट खेला। हालांकि, बैट उनके एक हाथ से छूट गया, लेकिन बॉल सही समय पर बल्ले से कनेक्ट हुई और फाइन लेग पर सिक्स चला गया।

3. पंत के हाथ से बल्ला छूटा
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के हाथ से बल्ला छूट गया। 15वें ओवर की पांचवी बॉल पर मोहसिन खान ने लेंथ बॉल फेंकी। पंत ने इस पर जोर से बल्ला घुमाया। हालांकि, बॉल से लगने के बाद उनके हाथ से बल्ला छूट गया। बल्ला सीधा बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में चला गया और बॉल थर्ड मैन की ओर चली गई।

4. बिश्नोई से अक्षर का कैच छूटा
LSG के प्लेयर रवि बिश्नोई से अक्षर पटेल का कैच छूट गया। मैच के आखिरी ओवर में युद्धवीर सिंह ने अक्षर को लेंथ बॉल फेंकी। इस पर अक्षर ने डीप मिडविकेट की ओर खेला। वहां फील्डिंग कर रहे रवि बिश्नोई ने उनका कैच ड्रॉप कर दिया।

5. पंत ने की क्विक स्टंपिंग, स्टोयनिस आउट हुए
अक्षर पटेल की गेंद पर ऋषभ पंत ने क्विक स्टंपिंग कर मार्कस स्टोयनिस को चलता किया। LSG की इनिंग्स के चौथे ओवर की पहली बॉल पर अक्षर पटेल ने लेंथ बॉल फेंकी। इस पर स्टोयनिस आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने गए लेकिन चूक गए। बॉल जैसे ही पीछे विकेटकीपर की ओर गई, पंत ने स्टंपिग कर स्टोयनिस को आउट कर दिया।

6. जैक-फ्रैजर ने डायरेक्ट थ्रो लगाकर बिश्नोई को रनआउट किया
दिल्ली कैपिटल्स के प्लेयर जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के बल्लेबाज रवि बिश्नोई को आउट करने के लिए डायरेक्ट थ्रो किया। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर अरशद खान डबल रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन बिश्नोई को समय के साथ नॉन-स्ट्राइकर एंड पर लौटने में देरी हो गई और मैकगर्क ने डीप मिडविकेट से डायरेक्ट थ्रो लगाकर बिश्नोई को पवेलियन भेज दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.