टी20 विश्व कप के सुपर-8 में अभिषेक शर्मा बरसाएंगे रन, इस दिग्गज के बयान से दुश्मन होंगे खौफ में
Updated on
19-02-2026 01:54 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के स्टार ओपनर और दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म अब चिंता का विषय बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ भी अभिषेक का खाता नहीं खुला और वह लगातार तीसरी बार डक पर आउट हुए। भारतीय फैंस को इससे काफी ज्यादा हैरानी हो रही है कि अभिषेक शर्मा के फॉर्म को आखिरकार हो क्या गया है। वर्ल्ड कप आते ही उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश नजर आ रहा है।
अभिषेक को नासिर हुसैन की सलाह
अभिषेक ने इस मैच में केवल तीन गेंदें खेलीं और तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हो गए। उनकी इस खराब लय पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अहम सलाह दी है। हुसैन का मानना है कि लगातार तीन बार शून्य पर आउट होना तकनीकी खराबी से ज्यादा मानसिक समस्या है। उन्होंने कहा, 'तीन डक आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। यह वैसा नहीं है कि आप 10-20 रन बना रहे हों। यह उनके स्तर के खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ा गिरावट है।'
पुराने वीडियो देखेंगे, तो लौटेगा आत्मविश्वास
हुसैन ने अभिषेक शर्मा को खुद को बेहतर महसूस कराने के लिए एक पुराना नुस्खा बताया है। उन्होंने आईसीसी से बात करते हुए कहा, 'अभिषेक को अगले कुछ दिनों तक अपने कमरे में बैठकर अपने शानदार बल्लेबाजी वाले वीडियो देखने चाहिए। उन्हें अपने विश्लेषक से कहना चाहिए कि वे उनकी बेहतरीन पारियों के वीडियो भेजें। दो दिन तक बस यही देखें और खुद को याद दिलाएं कि वे कितने महान हिटर और बल्लेबाज हैं। इससे उनका दिमाग एक सकारात्मक स्पेस में आएगा।'
साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद
भारतीय फैंस और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि अभिषेक अपनी इस खराब फॉर्म को पीछे छोड़ देंगे। भारत को रविवार को अहमदाबाद में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला सुपर-8 मुकाबला खेलना है। यह एक बड़ा मंच होगा और उम्मीद जताई जा रही है कि अभिषेक ने अपनी सबसे बेहतरीन पारी इसी निर्णायक समय के लिए बचाकर रखी होगी।
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…