Select Date:

करीब 2.5 करोड़ लाभार्थियों को आज तो नहीं मिलेगी किस्त

Updated on 17-10-2022 06:22 PM
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ई-केवाइसी (e-KYC) की अनिवार्यता के चलते करोड़ों किसानों इस बार किस्त से हाथ धोना पड़ेगा। पिछली बार यानी 11वीं किस्त जब जारी की गई थी तो उस समय एक महीने के लंबे इंतजार के बाद 10 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 2000-2000 रुपये पीएम ने भेजा गया था। और यह रकम  ₹21,000 करोड़ से अधिक थी।

इस बार आज जारी हो रही 12वीं किस्त या अगस्त-नवंबर 2022 की किस्त की रकम घटकर ₹16000 रुपये रह गई है। यानी 5000 करोड़ रुपये कम। इस हिसाब से आज 2.50 करोड़ किसानों को आज किस्त नहीं मिलेगी। बता दें पीएम किसान पोर्टल पर 12 करोड़ से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं।

पीएम किसान योजना के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक वर्ष अनिवार्य रूप से 5% लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया जाता है। कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने ट्विट किया है, पीएम-किसान योजना के तहत वित्तीय लाभ वेब-पोर्टल http://pmkisan.gov.in पर राज्य / संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा अपलोड किए गए लाभार्थियों के 100% त्रुटि-मुक्त डेटा के आधार पर स्थानांतरित किया जाता है।"

पिछली किस्त 31 जुलाई तक किसानों के खातों में जाती रही। कुल 11,26,30,643 किसान पिछली किस्त पा चुके हैं। इस बार तो ढाई करोड़ पहले ही कम हो गए और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें ऐसी ही सख्ती बरतीं तो 30 नवंबर 2022 तक किस्त पाने वालों की संख्या 10 करोड़ पहुंच जाए तो बड़ी बात होगी।

इन्हें नहीं मिलेगी किस्त


अगर कोई खेती की जमीन का मालिक है, लेकिन वह सरकारी कर्मचारी है या रिटायर हो चुका हो, मौजूदा या पूर्व सांसद, विधायक, मंत्री उन्हें पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिल सकता। 

अक्सर ये प्रश्न उठता है कि क्या पति-पत्नि दोनों पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं? तो इसका उत्तर है नहीं। अगर कोई ऐसा करता है तो उससे सरकार रिकवरी करेगी। यदि कोई किसान खेती कर रहा है, लेकिन खेत उसके नाम नहीं है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर खेत उसके पिता या दादा के नाम है  तब भी वे इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते।

इसके अलावा अगर किसान परिवार में कोई टैक्स देता है तो इस योजना का लाभ उसे नहीं मिलेगा। यानी पति या पत्नी में से कोई पिछले साल इनकम टैक्स भरा है तो उसे इस योजाना का लाभ नहीं मिलेगा। 
अपात्रों की लिस्ट में प्रोफेशनल रजिस्टर्ड डॉक्टर, इंजिनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट  या इनके परिवार के लोग भी आते हैं।

किसान होते हुए भी यादि आपको 10000 रुपये महीने से अधिक पेंशन मिलती है, आप इस योजना के लाभार्थी नहीं हो सकते।  इनकम टैक्स चुकाने वाले परिवारों को भी इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
जो लोग खेती की जमीन का इस्तेमाल कृषि कार्य की जगह दूसरे कामों में कर रहे हैं या दूसरों के खेतों पर किसानी का काम तो करते हैं, लेकिन खेत के मालिक नहीं हैं। ऐसे किसान भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.