उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर को दी गालियां, हाथापाई पर उतरे, MCC ने दी कड़ी सजा
Updated on
03-07-2023 07:42 PM
लंदन: द एशेज 2023 का रोमांच चरम पर है। सीरीज के दूसरे टेस्ट के 5वें दिन एक बड़ा विवाद जॉनी बेयरस्टो के आउट होने को लेकर हुआ। बेयरस्टो विवादित तरीके से रन आउट हुए जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद घरेलू दर्शकों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर बेईमानी करने का आरोप लगाया। लंच के विश्राम के लिए जब टीम के खिलाड़ी पवेलियन की तरफ जा रहे थे तब भी दर्शक ‘धोखेबाज, धोखेबाज’ का नारा लगा रहे थे। ड्रेसिंग रूम के रास्ते में ‘लॉन्ग रूम’ में एमसीसी के सदस्यों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इस पर MCC ने कड़ा एक्शन लेते हुए 3 सदस्यों को सस्पेंड कर दिया है।
मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने बाद में अपने कुछ सदस्यों द्वारा ‘लॉन्ग रूम’ में किए गए दुर्व्यवहार पर ऑस्ट्रेलिया की टीम से माफी मांगी। साथ ही MCC की ओर से कहा गया है कि ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स को गालियां देने वाले और 'हाथापाई' करने वालों की जांच की जाएगी। यही नहीं, MCC ने 3 सदस्यों को सस्पेंड भी कर दिया है। दरअसल, बेयरस्टो ने कैमरून ग्रीन की बाउंसर गेंद को विकेटकीपर के हाथों में जाना दिया। वह इसके बाद गेंद को ‘डेड’ होने से पहले ही क्रीज से निकल कर दूसरे छोर पर खड़े अपने साथी के पास जाने लगे इसी बीच विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने गेंद को स्टंप पर मार दिया।
लॉर्ड्स मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है। लॉर्ड्स में हमेशा सम्मान दिखाया जाता है, खासकर लॉन्ग रूम में सदस्यों की ओर से, लेकिन आज ऐसा नहीं था। यह बेहद शर्मनाक है।
उस्मान ख्वाजा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी
इससे बेयरस्टो भौचक्के रह गए। इस पर थर्ड अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद उन्हें स्टंप आउट करार दिया। बेयरस्टो निराशा में अपना सिर हिलाते पवेलियन की तरफ चल दिए। स्टोक्स ने इस फैसले के खिलाफ मैदानी अंपायरों के सामने अपना गुस्सा जाहिर किया। इस बीच लॉर्ड्स में मौजूद दर्शक ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ‘धोखेबाज...धोखेबाज...’ का नारा लगाने लगे।
इस समय इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 193 रन था। टीम को जीत के लिए और 178 रन चाहिए थे। लेकिन इस समय 62 रन पर बल्लेबाजी कर रहे स्टोक्स ने ग्रीन पर अपना गुस्सा निकालते हुए उनकी ओवर में तीन चौके जड़ दिए। उन्होंने इस गेंदबाज के अगले ओवर में चौका और फिर हैट्रिक छक्का जड़ कर अपना शतक पूरा किया। इस ओवर से इंग्लैंड ने 24 रन बटोरे। स्टोक्स ने 62 रन से शतक तक पहुंचने में सिर्फ 16 गेंद लिए।
एमसीसी ने कुछ सदस्यों के व्यवहार के लिए माफी मांगी। मुझे लगता है कि उनमें से कुछ अपने व्यवहार के कारण अपनी सदस्यता खो सकते हैं। उस एक समय के अलावा, वे पूरे सप्ताह शानदार रहे।
पैट कमिंस, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान
उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड (11) के साथ सातवें विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी कर जीत की उम्मीद जगाई लेकिन उनके आउट होने के बाद मैच का रुख ऑस्ट्रेलिया की ओर मुड़ गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस ने तीन-तीन विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 416 रन के जवाब में इंग्लैड की पहली पारी 325 रन पर सिमट गयी थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 279 रन बनाए थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…