Select Date:

'बॉर्डर 2' में अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी के किरदारों की होगी वापसी: रिपोर्ट

Updated on 23-12-2025 01:19 PM
साल 1997 में जेपी दत्ता की डायरेक्टेड फिल्म 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी, जिसे देखने के लिए 3.7 करोड़ लोग थिएटर पहुंचे थे। जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी और कुलभूषण खरबंदा जैसे सितारों से सजी इस मूवी की शूटिंग बिकानेर और जोधपुर में हुई थी। 10 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 39.6 करोड़ का कलेक्शन करके रिकॉर्ड बना दिया था। और अब लग रहा है कि 'बॉर्डर 2' के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। क्योंकि इस मूवी में अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी की स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिलेगी।

अनुराग सिंह की डारेक्टेड फिल्म और निधि दत्ता की लिखी 'बॉर्डर 2' में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं। मूवी 1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित है। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सोर्स ने 'मिड-डे' को बताया कि उनके किरदारों को फिल्म में दिखाया जाएगा, 'जैसा कि बॉर्डर-2 भी 1971 के भारत-पाकिस्तान की लड़ाई पर आधारित है इसलिए मूल फिल्म के किरदार इसमें नजर आएंगे।'

सुनील शेट्टी और अहान 'बॉर्डर 2' में

बता दें कि अक्षय खन्ना सेकेंड लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह भाखरी, सुनील शेट्टी असिस्टेंट कमांडेंट भैरो सिंग राठौर और सुदेश बेरी नायाब सूबेदार मथुरा दास के किरदार में दिखाई दिए थे और तीनों ही पहली फिल्म में शहीद हो गए थे। लेकिन अब सोर्स ने बताया है कि मेकर्स को लगा कि इन तीनों को फिल्म में दिखाने से दर्शकों पर ज्यादा गहरा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही सुनील और अहान के साथ दिखने का ये खास पल भी होगा।

कम उम्र के दिखाने के लिए स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल

बताया जा रहा है कि इस सीक्वेंस की शूटिंग इस साल की शुरुआत में होनी थी। लेकिन तारीखों की समस्या के कारण देरी हो गई। इसीलिए तीनों ने नवंबर में मुंबई में ही अपने-अपने सीन की शूटिंग की। खबर है कि मेकर्स तीनों एक्टर्स को उनके मूल फिल्म के लुक से मेल खाने के लिए और कम उम्र का दिखाने के लिए स्पेशल इफेक्ट्स का भी इस्तेमाल करेंगे। फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.