अभिनेता अरुण बाली का निधन, 79 की उम्र में ली आखिरी सांस
Updated on
07-10-2022 06:59 PM
कई फिल्मों और टीवी शोज में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने
वाले अभिनेता अरुण बाली (Arun Bali) का निधन हो गया है। अरुण बाली ने 79 की
उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज (7 अक्टूबर)
सुबह 4.30 मिनट पर उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। बता दें कि वो बीते
लंबे वक्त से बीमार थे।
निधन की वजह नहीं आई सामने
बता दें कि अरुण बाली बीते लंबे वक्त से बीमार थे और कुछ वक्त पहले उनकी
बेटी ने बताया था कि Myasthenia Gravis से ग्रसित थे और इसके चलते उन्हें
अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जानकारी के मुताबिक इस बीमारी की वजह से
नर्व्स और मसल्स के बीच बैरियर हो जाता है। हालांकि अरुण के निधन का कारण
क्या है इस बारे में पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। अरुण के गुजर जाने
से सेलेब्स और फैन्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर याद
कर रहे हैं।
अरुण बाली का करियर
बता दें कि अरुण बाली का नाम उन चुनिंदा सितारों में शुमार था, जिन्होंने
अपने करियर में अलग अलग तरह के किरदार निभाए और दर्शकों का दिल जीता है। एक
ओर जहां अरुण अपनी रौबदार आवाज से किरदार में जान डालते थे तो दूसरी ओर
अपनी मुस्कान से दिल जीत लेते थे। अरुण बाली ने कुमकुम, चाणक्य, दूसरा
केवल, मर्यादा और आरोहण जैसे टीवी शोज के अलावा 3 इडियट्स, पीके, केदारनाथ,
जमीन और सौगंध जैसी फिल्मों में भी काम किया।
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…