Select Date:

अभिनेता परेश रावल की गिरफ्तारी नहीं, होगी वर्चुअल पूछताछ...कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत

Updated on 03-02-2023 07:51 PM
कोलकाता: बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी के पूर्व सांसद परेश रावल को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। बंगालियों के मछली के सेवन पर विवादित टिप्पणी के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट गुरुवार को रावल को बड़ी राहत दी है। गुरुवार को जस्टिस राजशेखर मंथा ने निर्देश दिया कि परेश रावल को अभी गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए। सुनवाई के दौरान गुरुवार को जस्टिस मंथा ने कहा, 'पुलिस जांच जारी रखेगी। लेकिन परेश को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। अभी सिर्फ उनसे वर्चुअल पूछताछ होनी चाहिए। गौरतलब है कि परेश रावल को कोलकाता पुलिस ने सीपीएम राज्य सचिव मोहम्मद सलीम की दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बुलाया था। इसके खिलाफ उन्होंने दिसंबर की शुरुआत में हाईकोर्ट में केस दायर किया था।

होगी वर्चुअल पूछताछ

कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस राजशेखर मंथा ने कहा कि अभी परेश रावल को गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए। अभी पुलिस उनसे वर्चुअल पूछताछ कर सकती है। उसके बाद जो भी होगा, उस पर कोर्ट फैसला करेगा। कोर्ट की इस घोषणा से रावल को बड़ी राहत मिली है। दरअसल परेश ने गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के एक अभियान में कहा, "गुजरात के लोग महंगाई सहन कर सकते हैं।" लेकिन अगर बगल के घर में रोहिंग्या शरणार्थी या बांग्लादेशी आ जाएं तो गैस सिलेंडर का क्या करें? बंगालियों के लिए मछली तलेंगे? इस पर लेफ्ट नेता मोहम्मद सलीम ने कहा था है कि क्या रोहिंग्या या बांग्लादेशी घुसपैठियों पर हमला कर परेश ने पूरे बंगाली राष्ट्र का अपमान किया?

परेश रावल ने मांगी माफी

मछली खाने को लेकर बयान के विवाद के बाद पूर्व सांसद परेश रावल ने माफी मांगी थी। लेकिन विवाद बहुत ज्यादा बढ़ा गया। लेकिन इस बीच कई थानों में परेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। उन्हीं में से एक शिकायत मोहम्मद सलीम ने की थी। उस शिकायत के मद्देनजर पुलिस ने परेश को पूछताछ के लिए कोलकाता बुलाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.