Select Date:

इंटरव्यू में महिला एंकर के इस सवाल पर भड़के एक्टर

Updated on 27-09-2022 06:40 PM
साउथ इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर  श्रीनाथ भासी को एक महिला एंकर के साथ  बदसलूकी करने को लेकर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामला एक इंटरव्यू से जुड़ा है। श्रीनाथ अपनी फिल्म 'चिट्टांबी' को प्रमोट कर रहे थे। इसी दौरान एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू के दौरान उन्होंने महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की। खबरों के मुताबिक, सोमवार (26 सितंबर) को श्रीनाथ भासी को केरल के कोच्चि में  गाली-गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और अब मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद उन्हें इस केस पर बेल देकर रिहा कर दिया गया है। 

एंकर के इस सवाल पर श्रीनाथ को आया गुस्सा और फिर देने लगे गाली 
जानकारी के लिए बता दें ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब श्रीनाथ अपनी लेटेस्ट फिल्म 'चट्टाम्बी' के प्रमोशन के चलते एक यूट्यूब चैनल की एंकर को इंटरव्यू दे रहे थे।  इंटरव्यू के दौरान एंकर ने श्रीनाथ से सवाल किया कि वो मलयालम फिल्‍मों के एक्‍टर्स को उनके राउडी अंदाज के हिसाब से कितने नंबर देना चाहते हैं। ये सवाल सुनते ही श्रीनाथ अचानक भड़क गए और कैमरा बंद करवाने के बाद महिला एंकर और क्रू मेंबर्स के साथ गाली-गलौज करने लगे।

महिला एंकर ने लिया तुरंत एक्शन 
इंटरव्यू के दौरान महिला एंकर से इस तरह पेश आने को लेकर तुरंत एक्शन लिया। महिला एंकर ने पिछले हफ्ते श्रीनाथ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। श्रीनाथ की गिरफ्तारी आईपीसी की धारा 354 ए(1), 509 और 294 बी के तहत की गई । इस मामले में लेटेस्ट जानकारी के मताबिक,  श्रीनाथ को मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया है।

श्रीनाथ का करियर
श्रीनाथ बेहतरीन कॉमेडी एक्टर के रूप में मलयालम इंडस्ट्री में नाम कमा चुके हैं।  इस इंडस्ट्री में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक इंडस्ट्री से की थी। वे मॉलवुड के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। श्रीनाथ की फिल्मों की लिस्ट में  'होम', 'सुमेश' और 'रमेश' जैसी फिल्मों का नाम टॉप पर है। सबसे खास बात ये है कि ‘चट्टाम्बी' फिल्म के जरिए वह पहली बार किसी मलयालम फिल्‍म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इससे पहले इंडस्ट्री में उन्हें बतौर साइड एक्टर ही देखा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.