Select Date:

10,000 Cr के मालिक की एक्ट्रेस बीवी, झुग्गी-झोपड़ी में गटर किनारे पड़ा रहना, डायरेक्टर ने करवाया था झाड़ू-पोछा

Updated on 06-09-2025 02:07 PM
यहां जिस एक्ट्रेस के बारे में बात हो रही है, उसका पति करोड़पति नहीं, बल्कि अरबपति है... लेकिन इसे डायरेक्टर ने एक महीने तक न सिर्फ झुग्गी-बस्ती में रखा, बल्कि जो झुग्गी रहने को दी गई, वो एक नाले के किनारे पर बनी थी। यही नहीं, डायरेक्टर ने इस एक्ट्रेस से झाड़ू-पोछा और बाकी काम तक करवाए। यह सब डायरेक्टर ने एक्ट्रेस से उसकी एक फिल्म के लिए करवाया था। पता है कौन है ये एक्ट्रेस?

इस एक्ट्रेस का नाम है दिव्या खोसला, जो इन दिनों अपनी फिल्म 'एक चतुर नार' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में नील नितिन मुकेश भी हैं। फिल्म को उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट किया है। इसमें, जहां दिव्या लखनऊ की एक झुग्गी बस्ती में रहने वाली लड़की का किरदार निभा रही हैं, वहीं नील एक अमीर बिजनेसमैन के रोल में हैं। 'एक चतुर नार' की शूटिंग के दौरान दिव्या को न सिर्फ एक महीने तक झुग्गी बस्ती में रहने को मजबूर किया गया, बल्कि उनसे नाले के पास खड़े होकर भी एक सीन शूट करवाया गया।

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के सामने सुनाया किस्सा

दिव्या खोसला ने खुद यह खुलासा अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग में किया। दिव्या टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी हैं। हुरून इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, भूषण की कंपनी की नेट वर्थ 10,000 करोड़ रुपये है। अर्चना हाल ही पति परमीत सेठी और बेटे आयुष्मान के साथ टी-सीरीज के ऑफिस गई थीं। वो अपनी सीरीज 'डब्बे में क्या है?' शूट कर रही हैं। इसमें वो लोग सेलेब्स के घर अपना घर का बना खाना लेकर जाते हैं।

दिव्या खोसला ने सीखी यूपी की भाषा, झुग्गी बस्ती में रहीं

बातचीत में दिव्या ने बताया कि 'एक चतुर नार' की शूटिंग में झुग्गी बस्ती में रहने के दौरान उन्हें क्या तकलीफें हुईं और क्या-क्या स्ट्रगल करना पड़ा। वह बोलीं, 'मुझे यूपी की भाषा नहीं आती थी, लेकिन मैंने उसे सीखा और घर पर उसकी प्रैक्टिस की। बाद में, हमारे डायरेक्टर ने मुझे लगभग एक महीने तक एक झुग्गी बस्ती में रहने को कहा।'

गंदे नाले के किनारे थी दिव्या खोसला की झोपड़ी, आती थी बदबू

वहीं, उमेश शुक्ला ने बताया, 'लखनऊ में बादशाह नगर नाम की एक जगह है, वहीं हमने इस फिल्म की शूटिंग की। यह एक असली झुग्गी बस्ती है।' दिव्या ने फिर बताया कि उन्हें जिस झोपड़ी में रहने को कहा गया था वह एक गंदे नाले के बराबर में थी। वहां से बदबू आती थी, पर दिव्या के मुताबिक, उन्हें धीरे-धीरे इसकी आदत हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.