Adaa Khan को ब्रांदा के रेस्टोरेंट में मिला था पहला एक्टिंग ब्रेक, बॉलीवुड से इस कारण रहती हैं दूर
Updated on
12-05-2023 07:56 PM
टीवी की दुनिया में नागिन का किरदार निभाकर स्टारडम बटोरने वालीं अदा खान का 12 मई को 34वां बर्थडे है। अदा खान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और विज्ञापनों से की थी। लेकिन आज अदा खान टीवी की दुनिया में जाना-माना नाम है। अदा खान का बॉलीवुड से भी खूब ऑफर मिले हैं, लेकिन एक्ट्रेस हमेशा ही रिजेक्ट करती रही हैं। अदा खान को एक्टिंग का पहला ऑफर कैसे मिला था, और वह क्यों बॉलीवुड से दूर रहती हैं, आइए आपको बताते हैं।
Adaa Khan ने बतौर मॉडल करियर शुरू किया और फिर कुछ विज्ञापन भी किए। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में एंट्री की। अदा खान का एक्टिंग की दुनिया का रास्ता बांद्रा के एक रेस्टोरेंट से खुला था। दरअसल अदा खान ने कभी भी एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा था। इत्तेफाक से उन्हें ऑफर मिला और फिर वह एक्ट्रेस बन गईं। अदा खान ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि एक्टिंग की शुरुआत कैसे हुई।
ब्रांदा के रेस्टोरेंट में खुली किस्मत
अदा खान ने बताया था कि उन्हें एक बार बांद्रा के रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया था और वहीं पर पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट ऑफर हुआ। उन्होंने 2009 में टीवी शो 'पालमपुर एक्सप्रेस' से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद अदा खान 'ये है आशिकी', 'बहनें', 'अमृत मंथन', 'क्राइम पेट्रोल', 'नागिन 2', 'नागिन 3', 'बालवीर' और 'कोड रेड' समेत कई शोज में नजर आईं।
इसलिए रिजेक्ट करती हैं बॉलीवुड फिल्में
अदा खान को कई हिंदी फिल्मों के भी ऑफर मिले हैं, लेकिन वह उन्हें हर बार रिजेक्ट कर देती हैं। बॉलीवुड से दूर रहने की वजह के बारे में पूछा गया, तो अदा खान ने कहा था कि वह लंबे समय तक स्टारडम को हैंडल नहीं कर सकतीं। वह ज्यादा महत्वाकांक्षी नहीं हैं और जो है, उसी में खुश हैं।
'खतरों के खिलाड़ी' में भी आईं नजर
अदा खान ने कहा था कि उन्होंने अभी तक भी फिल्मों में जाने के बारे में नहीं सोचा है। अभी वह टीवी की दुनिया में ही खुश हैं। अदा खान इस साल टीवी शो 'बालवीर 3' में नजर आईं। वह 'खतरों के खिलाड़ी' भी कर चुकी हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…