Select Date:

अडानी ने इस डील से पीछे किए हाथ, श्रीलंका में पोर्ट प्रोजेक्ट के लिए अब नहीं लेंगे अमेरिका की मदद

Updated on 11-12-2024 02:37 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी कोर्ट में रिश्वत देने के आरोपों का सामना कर रहे गौतम अडानी ने एक काम से अपने हाथ पीछे कर लिए हैं। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स ने कहा है कि वह श्रीलंका में अपने एक पोर्ट प्रोजेक्ट में अब अमेरिका की मदद नहीं लेगी। कंपनी ने कहा है कि वह इस प्रोजेक्ट के लिए अपने ही संसाधनों का इस्तेमाल करेगी।
अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) श्रीलंका में कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल (CWIT) प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी की अमेरिकी कंपनी यूएस डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (DFC) के साथ 553 मिलियन डॉलर के लोन की बात चल रही थी। लेकिन अब अडानी पोर्ट ने लोन की इस रिक्वेस्ट को वापस ने लिया है।

पिछले साल हुई थी डील

APSEZ और DFC के बीच 553 मिलियन डॉलर के लोन की डील पिछले साल नवंबर में हुई थी। DFC के प्रवक्ता ने बताया कि लेन-देन को 2023 में मंजूरी दी गई थी, लेकिन कोई धनराशि वितरित नहीं की गई थी। मंजूरी के बाद स्थिति की समीक्षा की जा रही थी।

अब क्या करेगी कंपनी?

इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक अडानी पोर्ट्स ने मंगलवार देर रात इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी। कंपनी ने कहा कि उसने DFC से फंड का अपना अनुरोध वापस ले लिया है। कंपनी ने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट के लिए अब आंतरिक संसाधनों का इस्तेमाल करेगी। इसके लिए इंटरनल सोर्स और कैपिटल मैनेजमेंट रणनीति अपनाई जाएगी।
कंपनी के मुताबिक श्रीलंका में CWIT प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है। यहां नए टर्मिनल का काम चालू है। इसके अगले साल की शुरुआत तक चालू होने की उम्मीद है।

क्या है CWIT प्रोजेक्ट?

इस प्रोजेक्ट का निर्माण अडानी पोर्ट्स और श्रीलंकाई ग्रुप जॉन कील्स होल्डिंग्स की ओर से किया जा रहा है। इसके लिए अडानी पोर्ट्स ने श्रीलंका पोर्ट्स अथॉरिटी और जॉन कील्स होल्डिंग्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। यह प्रोजेक्ट सितंबर 2021 में शुरू हुआ था। इसका उद्देश्य कोलंबो पोर्ट की क्षमताओं का विस्तार करना है।

सीडब्ल्यूआईटी श्रीलंका का सबसे बड़ा और सबसे गहरा कंटेनर टर्मिनल होगा। इसकी लंबाई 1400 मीटर और गहराई 20 मीटर की होगी। कोलंबो पोर्ट हिंद महासागर में सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त ट्रांस-शिपमेंट पोर्ट है। इसकी क्षमता को देखते हुए इसके विस्तार की जरूरत समझी गई। इस नए टर्मिनल की वार्षिक कार्गो हैंडलिंग क्षमता 32 लाख से अधिक होने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.