अडानी ने खरीदी एक और कंपनी... कितने करोड़ रुपये में हुई डील? शेयर में आ गई तेजी
Updated on
27-06-2025 01:25 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने एक बड़ी डील की है। AEL की एक जॉइंट वेंचर कंपनी है, जिसका नाम अडानीकॉनेक्स प्राइवेट लिमिटेड है। अडानीकॉनेक्स ने ग्रांथिक रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (Granthik Realtors Pvt Ltd) नाम की कंपनी को खरीद लिया है। यह डील 85.99 करोड़ रुपये में हुई है। कंपनी ने शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी।
अडानीकॉनेक्स ने विंडसन प्रोजेक्ट्स एलएलपी और उसके नॉमिनीज के साथ एक एग्रीमेंट किया था। इसके तहत 26 जून, 2025 को ग्रांथिक के सारे शेयर खरीद लिए गए। AEL ने बताया कि इस डील से अडानीकॉनेक्स को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में मदद मिलेगी। ग्रांथिक ने अभी काम शुरू नहीं किया है, लेकिन उसके पास जमीन और जरूरी लाइसेंस हैं। इससे अडानीकॉनेक्स को प्रोजेक्ट शुरू करने में आसानी होगी। अडानी ग्रुप पहले भी कई कंपनियों का अधिग्रहण कर चुका है।
क्या करती है कंपनी?
ग्रांथिक रियल्टर्स मुंबई में मई 2023 में रजिस्टर हुई थी। यह कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी ने बताया कि यह डील रिलेटेड-पार्टी नॉर्म्स के तहत नहीं आती है। इसका मतलब है कि यह डील ग्रुप की ही किसी दूसरी कंपनी के साथ नहीं हुई है। यह डील कैश में हुई है। कंपनी ने अपने बयान में कहा, 'यह अधिग्रहण हमारी इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमताओं को बढ़ाने के लक्ष्य के अनुरूप है।' यानी कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करना चाहती है।
शेयर में आई तेजी
इस डील के बाद अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर में शुक्रवार को तेजी आई। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे यह शेयर 1.84% की तेजी के साथ 2633.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले कुछ समय से इस शेयर में काफी उतार-चढ़ाव आ रहा है। एक महीने में इसका रिटर्न करीब 3.50 फीसदी रहा है। वहीं एक साल में इसमें काफी गिरावट आई है। एक साल में यह शेयर करीब 17 फीसदी गिर गया है।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…