अडानी, चीन, बीबीसी... बजट सत्र के लिए विपक्ष ने चुन लिए मुद्दे, सरकार बोली- सबका जवाब देंगे
Updated on
31-01-2023 06:33 PM
नई दिल्ली: सरकार ने संसद में विपक्षी की घेरेबंदी से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। सरकार ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक में कहा कि वह नियमों के तहत सभी मुद्दों पर बहस को तैयार है। पर विपक्षी दल बजट सत्र के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार को गौतम अडानी मुद्दे, चीन और बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर घेरने की तैयारी कर चुकी है। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) और भारत राष्ट्र समिति (BRS) समिति ने राष्ट्रपति के संयुक्त अभिभाषण के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस का कोई बड़ा नेता संयुक्त बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। ये सभी नेता जम्मू-कश्मीर में हैं, वहां खराब मौसम के कारण वे दिल्ली नहीं आ पाएंगे।
संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद को दोनों सत्रों को संबोधित करेंगी। इसके बाद आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। बुधवार को निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी।
संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर नियमों के मुताबिक चर्चा को तैयार है। उन्होंने कहा कि हमने विपक्ष से संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोग मांगा है। गौरतलब है कि सोमवार विपक्षी दलों के 37 नेताओं के साथ बैठक के बाद ये बातें कहीं। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे।
हालांकि सरकारी सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा की वजहों से चीन के मुद्दे पर सदन में चर्चा नहीं होगी। भारत जोड़ो यात्रा के समापन के कारण सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता शामिल नहीं हो पाया।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…