अडानी ने बनाई नई कंपनी, 100 से भी कम का शेयर, जानिए क्या है देश के दूसरे बड़े रईस का प्लान
Updated on
27-08-2024 05:51 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी ने एक नहीं कंपनी बनाई है। अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर लिमिटेड ने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनाई है। इसे अडानी पावर मिडिल ईस्ट लिमिटेड नाम दिया गया है। कंपनी ने आज एक्सचेंजों को इस बारे में जानकारी दी। यह कंपनी पावर, इन्फ्रा और इससे संबंधित क्षेत्रों में निवेश करेगी। अडानी पावर मिडिल ईस्ट लिमिटेड की अधिकृत शेयर पूंजी $27,000 है। इसमें प्रत्येक शेयर का मूल्य $1 है। अडानी पावर लिमिटेड के पास इस कंपनी के 100% शेयर हैं।
अडानी पावर लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर उत्पादक है। इसकी बिजली उत्पादन क्षमता 15,250 मेगावाट है। कंपनी के गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड में थर्मल पावर प्लांट है। साथ ही यह गुजरात में 40 मेगावाट के सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट को भी ऑपरेट करती है। कंपनी देश और विदेश में थर्मल पावर के क्षेत्र में अपना विस्तार कर रही है। कंपनी का दावा है कि वह क्योटो प्रोटोकॉल के मुताबिक क्लीन डेवलपमेंट मैकेनिज्म के तहत कोयला आधारित सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्थापित करने वाली दुनिया की पहली कंपनी है।
11,000 करोड़ की डील
हाल में अडानी पावर लिमिटेड ने अपनी सहायक कंपनी महान एनर्जीन लिमिटेड के साथ मिलकर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के साथ 11,000 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इसमें तीन सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर परियोजनाओं का विकास शामिल है। इनमें से प्रत्येक प्रोजेक्ट की क्षमता 2x800 मेगावाट होगी और इसमें उन्नत सुपरक्रिटिकल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा। परियोजनाओं को तीन स्थानों पर विकसित किया जाना है। इनमें राजस्थान में कवाई फेज-II और कवाई फेज-III और मध्य प्रदेश में महान चरण-III शामिल हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…