अडानी ग्रुप यहां करने जा रहा 14 अरब डॉलर का तगड़ा निवेश, बनाया ये बड़ा प्लान
Updated on
18-03-2024 12:59 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) ने एक अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष में बंदरगाह, ऊर्जा, हवाई अड्डा, जिंस, सीमेंट और मीडिया क्षेत्र तक फैले अपने कारोबार में 1.2 लाख करोड़ रुपये (लगभग 14 अरब अमेरिकी डॉलर) से अधिक का निवेश करने की योजना बनाई है। सूत्रों ने कहा कि समूह ने अगले 7-10 वर्षों में कारोबार बढ़ाने के लिए अपने निवेश पूर्वानुमान को 100 अरब डॉलर से बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अनुमानित पूंजीगत व्यय इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 40 प्रतिशत अधिक है। विश्लेषकों के अनुसार 31 मार्च को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष 2023-24 में पूंजीगत व्यय लगभग 10 अरब डॉलर का पूंजीगत व्यय होने का अनुमान है।
यहां होगा सबसे ज्यादा निवेश
सूत्रों ने कहा कि ये निवेश तेजी से मुनाफे में वृद्धि की बुनियाद तैयार करेंगे। समूह ने पहले कहा था कि अगले 7-10 वर्षों में 100 अरब डॉलर का पूंजीगत व्यय किया जा सकता है। इस निवेश का अधिकांश भाग समूह के तेजी से बढ़ते व्यवसायों - नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और हवाई अड्डों में किया जाना है। पूंजीगत व्यय का ज्यादातर हिस्सा हरित ऊर्जा के लिए होगा। इसके अलावा हवाई अड्डों और बंदरगाह व्यवसायों पर खर्च किया जाएगा।
एयरपोर्ट बिजनेस में ये है योजना
अडानी ग्रुप (Adani Group) ने एयरपोर्ट बिजनस में अगले 10 साल में 60,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। यह राशि नवी मुंबई एयरपोर्ट के पहले चरण में निवेश किए जा रहे 18,000 करोड़ रुपये से अलग है। इन पैसों को एयरपोर्ट्स में रनवे, टैक्सीवे, एयरक्राफ्ट पार्किंग स्टैंड्स और टर्मिनल बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही एयरपोर्ट्स के करीब होटल और शॉपिंग मॉल भी विकसित किए जाएंगे। अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (APSEZ) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडानी का कहना है कि यह पैसा आंतरिक संसाधनों से जुटाया जाएगा। ग्रुप के पास इस समय कुल आठ एयरपोर्ट हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…