Select Date:

स्टॉक मार्केट में गिरावट के बीच उछले अडानी ग्रुप के शेयर, जान लीजिए वजह

Updated on 19-09-2025 01:50 PM
नई दिल्लीशेयर मार्केट में गिरावट के बीच देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के शेयरों में आज भारी उछाल देखने को मिली है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने गौतम अडानी और उनके परिवार को हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों पर क्लीन चिट दे दी है। इसके बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार में तेजी आई है। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर 13.3% तक बढ़ गए। सबसे ज्यादा उछाल अडानी टोटल गैस के शेयरों में आया। यह शेयर 13% बढ़कर 687.35 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह अडानी पावर के शेयर 9% बढ़कर 686.95 रुपये पर पहुंच गए।

ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर भी लगभग 5% बढ़े। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 2,519.55 रुपये और अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 1,032.30 रुपये पर पहुंच गया। अडानी पोर्ट्स के शेयर 2.8% और AWL एग्री बिजनेस के शेयर 3% बढ़े। फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर लिस्ट के मुताबिक इस तेजी से गौतम अडानी की नेटवर्थ में 3 अरब डॉलर की तेजी आई है।

सेबी की क्लीन चिट

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी 2023 में अडानी ग्रुप पर स्टॉक में हेरफेर और अकाउंटिंग में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। इससे ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। लेकिन सेबी का कहना है कि उसकी जांच में अडानी ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी, पैसे के दुरुपयोग या झूठे रिकॉर्ड नहीं मिले।
सेबी ने अपनी जांच में पाया कि अडानी ग्रुप के प्रमोटरों ने कुछ कंपनियों के जरिए पैसे इधर-उधर भेजे लेकिन ये सामान्य लोन के लेन-देन थे। जांच शुरू होने से पहले ही सारा पैसा ब्याज के साथ वापस कर दिया गया था। अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने कुछ कंपनियों को लोन दिया था। इन कंपनियों ने फिर अडानी पावर और अडानी एंटरप्राइजेज को पैसा भेजा। बाद में, दोनों कंपनियों ने ब्याज के साथ लोन चुका दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.