बाजार खुलते ही 20% चढ़ गए अडानी ग्रुप के शेयर, जानिए कहां से आई गुड न्यूज?
Updated on
28-11-2023 03:21 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के लिए लंबे समय बाद गुड न्यूज आई है। जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च ने ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। मार्केट रेगुलेटर सेबी इन आरोपों की जांच कर रहा है। पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ऐसा कोई तथ्य नहीं है जिससे कि सेबी पर संदेह किया जाए। ठोस आधार के बिना सेबी पर अविश्वास नहीं कर सकते हैं। इससे आज अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली। मार्केट खुलते ही ग्रुप के शेयर 20 परसेंट तक उछल गए। गुरु नानक जयंती के मौके पर सोमवार को बाजार बंद था। इसलिए सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर आज बाजार ने प्रतिक्रिया दी।
अडानी टोटल गैस के शेयरों में शुरुआती तेजी में सबसे ज्यादा करीब 20 फीसदी की तेजी देखने को मिली। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन का शेयर भी 13 परसेंट उछल गया। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में चार फीसदी और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन में तीन फीसदी की तेजी देखने को मिली। अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पावर, अडानी विल्मर, एनडीटीवी, अंबूजा सीमेंट्स और एसीसी में दो से सात परसेंट तक की तेजी आई। अडानी पावर 423 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।
हिंडनबर्ग के आरोप
अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के बारे में एक निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों से इन्कार किया था लेकिन इससे ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। दो मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग मामले में सेबी को जांच के लिए कहा था। साथ ही रेग्युलेटरी ढांचे की समीक्षा के लिए एक एक्सपर्ट कमिटी का गठन किया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…