Select Date:

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद पहली डॉलर बॉन्ड सेल लाएगा अडाणी-ग्रुप : अडाणी ग्रीन एनर्जी की विदेशी बैंकों के साथ बातचीत जारी

Updated on 07-02-2024 01:23 PM

अडाणी ग्रुप डॉलर बॉन्ड के जरिए 50 करोड़ डॉलर यानी करीब 4,153 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदेश में बॉन्ड जारी करने के लिए अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड संबंधित पक्षों से बातचीत कर रही है। पिछले साल अडाणी ग्रुप के शेयरों को लेकर अमेरिकी एजेंसी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद कारोबारी ग्रुप का यह पहला विदेशी बॉन्ड होगा।

डील को लेकर विदेशी बैंकों के साथ बातचीत कर रही ग्रीन एनर्जी
मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी इस डील को लेकर कई विदेशी बैंकों के साथ बातचीत कर रही है, जिनमें एक अमेरिकी फर्म भी शामिल है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 6 फरवरी को कंपनी का शेयर 3.18% की बढ़त के साथ 1,721.65 रुपए पर बंद हुआ।

अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के बॉन्ड की बिक्री इसी साल होगी
अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के बॉन्ड की बिक्री इसी साल होगी। हालांकि, इसको लेकर समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया गया है और शर्तों में अब भी बदलाव हो सकता है। अडाणी ग्रुप के स्पोक्सपर्सन ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

हिंडनर्ग रिसर्च ने ग्रुप पर​​​​​ स्टॉक में गड़बड़ी का आरोप लगाया था
हिंडनर्ग रिसर्च के अडाणी ग्रुप पर फर्जीवाड़ा और स्टॉक में गड़बड़ी का आरोप लगाने के बाद ग्रुप के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, अडाणी ग्रुप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

जनवरी 2023 में ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और ACC लिमिटेड की खरीद के लिए कर्ज की रिफाइनेंसिंग के लिए हो रही बातचीत अटक गई थी। हालांकि, बाद में अडाणी ग्रुप ने 3.5 बिलियन डॉलर के फंडिंग पैकेज को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था।

पोर्ट से पावर तक में एक्टिव इस बिजनेस ग्रुप ने पिछले एक साल में अपना कर्ज कम करने के साथ-साथ कई अहम प्रोजेक्ट्स को भी पूरा किया है। जिससे निवेशकों और लेंडर्स का भरोसा बहाल करने में कंपनी को सफलता मिली है। इस दौरान ग्रुप के स्टॉक और बॉन्ड ने भी काफी हद तक भरपाई की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.