गुजरात में दो लाख करोड़ का निवेश करेगा अडानी ग्रुप, स्पेस से भी दिखेगा ग्रीन एनर्जी पार्क
Updated on
10-01-2024 01:33 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप ने गुजरात में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा की है। ग्रुप मुख्य रूप से ग्रीन एनर्जी सेक्टर में इन्वेस्ट करेगा। इसमें मुख्य रूप से एक ग्रीन एनर्जी पार्क का निर्माण शामिल है जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट में कहा कि इस निवेश से गुजरात में एक लाख नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले समिट में उनके ग्रुप ने राज्य में 55,000 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया था जिसमें से 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा चुका है।
अडानी ने कहा, ‘हमारा ग्रुप कच्छ में 25 वर्ग किलोमीटर में फैला 30 गीगावॉट क्षमता वाला एक ग्रीन एनर्जी पार्क बना रहा है, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा।' आत्मनिर्भर भारत के लिए हम ग्रीन सप्लाई चेन का विस्तार कर रहे हैं और सबसे बड़ा इंटिग्रेटेज रिन्यूएबल एनर्जी ईकोसिस्टम बना रहे हैं। इसमें सोलर पैनल्स, विंड टर्बाइन्स, हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइसिस, ग्रीन अमोनिया और पीवीसी शामिल है। साथ ही कॉपर और सीमेंट प्रॉडक्शन का भी विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2014 के बाद से भारत ने जीडीपी में 185 परसेंट और प्रति व्यक्ति आय में 165 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है, जो भू-राजनीतिक तथा वैश्विक महामारी संबंधी चुनौतियों को देखते हुए अद्वितीय है।
सुजुकी का निवेश
इस बीच सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी ने बुधवार को कहा कि मारुति सुजुकी इंडिया गुजरात में अपना दूसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए 35,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस प्लांट की क्षमता सालाना 10 लाख यूनिट होगी। तोशीहिरो ने कहा, ‘हम गुजरात में दूसरे प्लांट के निर्माण के लिए 35,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। यह हर साल 10 लाख यूनिट का उत्पादन करेगा। इससे गुजरात में हमारी सालाना उत्पादन क्षमता 20 लाख यूनिट होगी।’ मारुति सुजुकी इंडिया में जापान की कंपनी सुजुकी मोटर की करीब 58 प्रतिशत हिस्सेदारी है और यह देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…