कम बताई थी इनकम, अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी पर लगा 23 करोड़ रुपये का जुर्माना
Updated on
03-10-2025 03:44 PM
नई दिल्ली: आयकर विभाग ने अडानी ग्रुप की कंपनी एसीसी लिमिटेड पर कुल 23.07 करोड़ रुपये के दो अलग-अलग जुर्माने लगाए हैं। यह अडानी सीमेंट की कंपनी है। कंपनी ने कहा है कि वह विभाग के फैसले को अपीलीय प्राधिकारियों में चुनौती देगी। भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप ने सितंबर 2022 में 6.4 अरब डॉलर में स्विट्जरलैंड के होल्सिम ग्रुप से अंबुजा सीमेंट्स और उसकी अनुषंगी कंपनी एसीसी लिमिटेड का अधिग्रहण किया था।
आयकर विभाग ने एसेसमेंट आकलन वर्ष 2015-16 के लिए कथित तौर पर आय का गलत विवरण प्रस्तुत करने के लिए एसीसी पर 14.22 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं एसेसमेंट ईयर 2018-19 के लिए आय कम बताने के मामले में 8.85 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एसीसी ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी निर्धारित समय-सीमा के भीतर आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष अपील दायर करके दोनों आदेशों का विरोध करेगी। साथ ही संबंधित आदेशों के तहत लगाए गए जुर्माने पर रोक लगाने की मांग करेगी।
अडानी सीमेंट की कितनी हिस्सेदारी?
कंपनी को इन जुर्मानों के संबंध में नोटिस एक अक्टूबर 2025 को मिले। उसने कहा कि इन दंडों का वित्तीय गतिविधि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। एसीसी, अडानी सीमेंट का हिस्सा अंबुजा सीमेंट की अनुषंगी कंपनी है। अंबुजा सीमेंट के पास कंपनी में 50% से अधिक हिस्सेदारी है। अडानी सीमेंट देश की दूसरी बड़ी सीमेंट कंपनी है। आयकर विभाग ने जो नोटिस भेजे हैं वे तब के हैं जब यह कंपनी अडानी ग्रुप का हिस्सा नहीं थी।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…