Select Date:

सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में शामिल होगा अडाणी पोर्ट्स:इंडेक्स में शामिल होने वाली ग्रुप की पहली कंपनी

Updated on 25-05-2024 12:55 PM

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के बेंचमार्क इंडेक्स BSE सेंसेक्स में अडाणी ग्रुप की पोर्ट कंपनी 'अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन' शामिल होने वाली है। वहीं, IT कंपनी विप्रो सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों की लिस्ट से बाहर होगी।

यह बदलाव अगले महीने जून की 24 तारीख से प्रभावी होगा। BSE ने आज यानी 24 मई को इसके बारे में जानकारी दी। पिछले कुछ समय में अडाणी पोर्ट्स के शेयर में लगातार तेजी देखी गई है और पिछले साल एक साल में इसने 95% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं, विप्रो के शेयर ने इस दौरान 17% का रिटर्न दिया है।

अडाणी पोर्ट्स सेंसेक्स में शामिल होने वाली अडाणी ग्रुप की पहली कंपनी
अडाणी ग्रुप की कंपनियों में अडाणी पोर्ट्स ऐसी पहली कंपनी है जिसे सेंसेक्स में शामिल किया जा रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी 50 में अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी पोर्ट्स दोनों ही शामिल हैं।

देश की टॉप 30 कंपनियों को ट्रैक करता है सेंसेक्स
सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स है, जो देश की टॉप 30 कंपनियों को ट्रैक करता है। सेंसेक्स का कैलकुलेशन फ्री-फ्लोट कैपेटलाइजेशन के आधार पर किया जाता है। समय-समय पर सेंसेक्स के शेयरों में बदलाव होता रहता है। इसके लिए हर छह महीने पर रिव्यू होता है और फिर उसके आधार पर फैसला होता है।

देश का सबसे बड़ा पोर्ट ऑपरेटर है अडाणी पोर्ट्स
अडाणी पोर्ट्स भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट पोर्ट ऑपरेटर और एंड-टु-एंड लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर है। इसके 13 पोर्ट और टर्मिनल देश की पोर्ट कैपेसिटी का करीब 24% का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसकी कैपेसिटी 580 MMTPA है। पहले इसका नाम गुजरात अडाणी पोर्ट लिमिटेड (GAPL) था।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में कार्गो वॉल्यूम 460 से 480 मीट्रिक टन के बीच रखने का टारगेट तय किया है। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 23% ज्यादा है। वित्त वर्ष 2024 के लिए कंपनी ने 390 मिट्रिक टन का टारगेट रखा था। कंपनी के मुंद्रा पोर्ट से पिछले वित्त वर्ष में 180 मिलियन मिट्रिक टन (MMT) कार्गो का ट्रांसपोर्टेशन हुआ था। कंपनी ने इसका भी टारगेट बढ़ाकर मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 180 MMT का टारगेट रखा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.