Select Date:

अडानी, टाटा या रिलायंस; किस समूह ने किया है इस साल निवेशकों को मालामाल

Updated on 04-10-2022 05:59 PM

इस साल गौतम अडानी की संपत्ति में काफी तेजी के साथ इजाफा देखने को मिला है। वो एशिया के सबसे रईस व्यक्ति हैं। साथ समय बीतने के साथ ही दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति बनने का उनका दावा काफी मजबूत हो रहा है। लेकिन सवाल यह कि अडानी, रिलायंस और टाटा के शेयरों में से किस एक समूह ने इस निवेशकों को मालामाल कर दिया है। आइए डालते हैं एक नजर - 

टाटा समूह के 10 स्टॉक्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने इस साल 10 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, टीसीएस उन कंपनियों में से एक है जिसने निवेशकों को 20 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर अबतक फ्लैट रहे हैं। अडानी समूह की लिस्टेड कंपनियों ने मिलाकर साल 2022 में 92 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसी तरह अगर हम टाटा समूह की सभी लिस्टेड कंपनियों की बात करें तो उन 27 कंपनियों का मिलाकर 12.27 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 

टाटा समूह के 10 स्टॉक्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने इस साल 10 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, टीसीएस उन कंपनियों में से एक है जिसने निवेशकों को 20 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर अबतक फ्लैट रहे हैं। अडानी समूह की लिस्टेड कंपनियों ने मिलाकर साल 2022 में 92 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसी तरह अगर हम टाटा समूह की सभी लिस्टेड कंपनियों की बात करें तो उन 27 कंपनियों का मिलाकर 12.27 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 

किस स्टॉक ने दिया सबसे शानदार रिटर्न? 

अडानी पॉवर ने 274 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अडानी विल्मर ने 228 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, अडानी विल्मर के शेयरों में इस साल 101.98 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। टाटा समूह की बात करें तो टीआरआएफ के शेयरों में 95 प्रतिशत, ओरिएंटर होटल्स के शेयरों में 89 प्रतिशत, इंडियन होटल्स के शेयरों में 84 प्रतिशत, टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों में 70.08 प्रतिशत और तेजस के शेयरों में 60.61 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 

रिलायंस की लिस्टेड कंपनियों की बात करें तो इस साल उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 25 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा अन्य कंपनियों ने निराश किया है। जस्ट डॉयल के शेयरों में 31 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, डेन नेटवर्क के शेयरों में 22 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.