अडानी, वेदांता, डालमिया, जिंदल... कर्ज वाली इस कंपनी के पीछे पड़े बड़े-बड़े दिग्गज
Updated on
26-06-2025 06:02 PM
नई दिल्ली: भारी कर्ज में डूबी कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) को खरीदने में कई दिग्गज कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसे दिवाला प्रक्रिया के माध्यम से कंपनी के अधिग्रहण के लिए बयाना राशि के साथ पांच बोलियां मिली हैं। हालांकि जेएएल ने उन कंपनियों के नाम नहीं बताए जिन्होंने समाधान योजना पेश की है। लेकिन सूत्रों के अनुसार ये पांच कंपनियां अडानी ग्रुप की कंपनी फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज, माइन सेक्टर के दिग्गज अनिल अग्रवाल की वेदांता, डालमिया भारत सीमेंट, जिंदल पावर और पीएनसी इन्फ्राटेक हैं।
सूत्रों ने बताया कि जेपी इन्फ्राटेक की समाधान योजना को कुछ मानदंडों को पूरा न करने के कारण खारिज कर दिया गया है। जेपी इन्फ्राटेक का पहले सुरक्षा ग्रुप ने अधिग्रहण किया था। जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के ऋणदाताओं ने इच्छुक पक्षों द्वारा पेश बोलियों को खोलने के लिए बुधवार को बैठक की। अंतिम तिथि 24 जून थी। अप्रैल में, 25 कंपनियों ने जेएएल का अधिग्रहण करने में रुचि दिखाई थी।
कहां-कहां फैला है कारोबार
जेएएल का बिजनस रियल एस्टेट, सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग, होटल और इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन तक फैला है। इसके 3 जून, 2024 के राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की इलाहाबाद पीठ के आदेश के माध्यम से कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) में स्वीकृत किया गया था। जेपी ग्रुप के ऋण भुगतान में चूक के बाद जेएएल को दिवाला कार्यवाही में ले जाया गया। लेनदार 57,185 करोड़ रुपये का भारी भरकम दावा कर रहे हैं। एसबीआई की अगुवाई वाले बैंकों के एक कंसोर्टियम से संकटग्रस्त जेएएल ऋण खरीदने के बाद नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल) दावेदारों की सूची में सबसे आगे है। जेएएल के पास प्रमुख रियल एस्टेट परियोजनाएं हैं। इनमें ग्रेटर नोएडा में जेपी ग्रीन्स, नोएडा में जेपी ग्रीन्स विशटाउन का एक हिस्सा और जेपी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स सिटी शामिल हैं।
होटल-सीमेंट बिजनस
इसके अलावा कंपनी के दिल्ली-एनसीआर में इसके तीन वाणिज्यिक/औद्योगिक कार्यालय भी हैं। साथ ही कंपनी के दिल्ली-एनसीआर, मसूरी और आगरा में पांच होटल भी हैं। जेएएल के पास मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में चार सीमेंट कारखाने हैं। साथ ही मध्य प्रदेश में कुछ पट्टे पर ली गई चूना पत्थर की खदानें हैं। हालांकि सीमेंट कारखाने ऑपरेशन नहीं हैं।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…