अडानी ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, 7 नवंबर तक बकाया पेमेंट नहीं किया तो काट दी जाएगी पूरी बिजली
Updated on
03-11-2024 01:16 PM
नई दिल्ली: बांग्लादेश में बिजली का संकट गहरा सकता है। अडानी ग्रुप ने बांग्लादेश से कहा है कि वह 7 नवंबर तक बकाया पेमेंट करे। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो अडानी पावर बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई बंद कर देगा। ऐसा होने पर बांग्लादेश में बिजली का संकट पैदा हो सकता है। फिलहाल अडानी पावर ने बांग्लादेश की आधी सप्लाई रोक दी है।
अडानी पावर बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति करता है। बांग्लादेश पर अडानी पावर का 850 मिलियन डॉलर (करीब 7200 करोड़ रुपये) बकाया है। इस रकम को मांगने के लिए अडानी पावर ने कई बार बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ बातचीत की लेकिन कोई हल नहीं निकला। ऐसे में अडानी ने बिजली सप्लाई काटने की बात कही है।
पहले तय की थी 31 अक्टूबर की तारीख
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अडानी ने बकाया राशि का पेमेंट करने और पेमेंट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (बीपीडीबी) को 170 मिलियन डॉलर (करीब 1500 करोड़ रुपये) का लेटर ऑफ क्रेडिट (एलसी) देने को कहा था। इसे देने के लिए 31 अक्टूबर तक की समयसीमा तय की थी।
सूत्रों के मुताबिक बीपीडीबी ने कृषि बैंक के माध्यम से बकाया राशि के लिए एलसी जारी करने की मांग की। लेकिन यह कदम बिजली खरीद समझौते की शर्तों के अनुरूप नहीं था। डॉलर की कमी को इसका एक कारण बताया गया। ऐसे में बीपीडीबी अडानी पावर को एलसी नहीं दे पाया।
आधी कर दी बिजली की सप्लाई
एलसी न मिलने पर अडानी पावर झारखंड लिमिटेड ने बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति आधी कर दी। ऐसे में पहले से संकट के दौर से गुजर रहे बांग्लादेश में अब बिजली का भी संकट पैदा हो गया है।
अडानी पावर झारखंड बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ा बिजली आपूर्तिकर्ता है। इसके बाद पायरा (1,244 मेगावाट), रामपाल (1,234 मेगावाट) और एसएस पावर I (1,224 मेगावाट) प्लांट हैं।
अडानी पर भी पड़ेगा असर
बांग्लादेश को बिजली की सप्लाई गोड्डा प्लांट से दी जाती है। इस प्लांट से बांग्लादेश एकमात्र बिजली खरीदार है। बांग्लादेश को आधी सप्लाई रोकने से अडानी पावर झारखंड को 800 मेगावाट की दो यूनिट में से एक को बंद करना पड़ा है। ऐसे में इसका असर अडानी ग्रुप पर भी दिखाई देगा।
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…