उतार-चढ़ाव के बीच रॉकेट बना अडानी की कंपनी का शेयर, हर शेयर पर होगा फायदा
Updated on
30-12-2024 02:42 PM
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव दिख रही है। लेकिन अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में 5% से अधिक तेजी आई है। कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 2536.00 रुपये तक चला गया था। इस कंपनी का बिजनस एयरपोर्ट्स, सौर मॉड्यूल और डब्ल्यूटीजी, ग्रीन हाइड्रोजन, सड़क निर्माण, डेटा सेंटर, तांबा और अन्य क्षेत्रों तक फैला है। ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज ने अगले दो वर्षों के लिए इसका टारगेट प्राइस 3,801 रुपये रखा है। यह शुक्रवार के बंद भाव से 58% अधिक है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 3,743.00 रुपये और न्यूनतम 2,030.00 रुपये है।
वेंचुरा ने 3,801 रुपये (21.2X FY27 EV/EBITDA) के अपने SOTP-आधारित प्राइस टारगेट के साथ इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। 2,409 रुपये (15.1X FY27 EV/EBITDA) के CMP पर, स्टॉक 24 महीने की अवधि में 57.8% की बढ़त दर्शाता है। शेयर की कीमत में हाल ही में हुई अस्थिरता के कारण स्टॉक बीटा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जैसे-जैसे अस्थिरता कम होती है, बीटा में कमी आनी चाहिए, जिसके परिणामस्वरूप वेल्यूएशन कम हो जाएगा। हालांकि स्टॉक का टारगेट प्राइस जनवरी 2023 में कंपनी के QIP के दौरान निर्धारित 5,999 रुपये प्रति शेयर से कम है।
क्यों आई गिरावट
पिछले साल जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। इस कारण अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर की कीमत में तेज उतार-चढ़ाव ने स्टॉक बीटा को बढ़ा दिया है। ग्रीन H2 प्रोजेक्ट में एक साल की देरी ने DCF वैल्यूएशन को और प्रभावित किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि बुल केस आउटलुक में स्टॉक के 138.6% बढ़कर 5,748 रुपये पर पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी अगले दशक में एयरपोर्ट, डेटा सेंटर, कॉपर और ग्रीन H2 और इसके इकोसिस्टम में अपने विस्तार के लिए 6.5-7 लाख करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडीचर का लक्ष्य बना रही है।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…