इंस्टाग्राम पर भी अडानी का जलवा, एक पोस्ट से कर सकते हैं मोटी कमाई, जानें कौन है टॉप पर
Updated on
15-09-2024 02:27 PM
नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे अमीर बिजनसमैन गौतम अडानी सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा प्रभाव रखने वाले टॉप-10 अरबपतियों में अडानी का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट को ऑनलाइन पोर्टल TyN Magazine ने प्रकाशित किया है। इस लिस्ट में अडानी के अलावा डोनाल्ड ट्रंप, मार्क जकरबर्ग, बिल गेट्स आदि का नाम भी शामिल है। इस पोर्टल के मुताबिक अडानी इंस्टाग्राम से भी मोटी कमाई कर सकते हैं। इसमें बताया गया है कि वह प्रति पोस्ट लाखों रुपये कमा सकते हैं।
कौन है पहले स्थान पर?
इस लिस्ट में पहला नंबर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का है। डोनाल्ड फिर से राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के 2.65 करोड़ फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अभी तक 7 हजार से ज्यादा पोस्ट की हैं। वह 47 अकाउंट को फॉलो करते हैं। इनमें ज्यादातर उनके परिवार के सदस्य और उनके बिजनस से जुड़े अकाउंट शामिल हैं। TyN Magazine के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा प्रभाव रखते हैं। वह इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से कम से कम 2.25 लाख डॉलर (करीब 1.88 करोड़ रुपये) और अधिकतम 3.04 लाख डॉलर (करीब 2.55 करोड़ रुपये) कमा सकते हैं।
कितनी कमाई कर सकते हैं अडानी?
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी का नाम लिस्ट में 8वां है। इंस्टाग्राम पर अडानी के 84 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अभी तक 45 पोस्ट की हैं। अडानी इंस्टाग्राम पर सिर्फ 7 अकाउंट को फॉलो करते हैं। इनमें उनकी पत्नी प्रीति अडानी का अकाउंट भी शामिल हैं। TyN Magazine के मुताबिक अडानी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से कम से कम 7943 डॉलर (करीब 6.67 लाख रुपये) और अधिकतम 10747 डॉलर (करीब 9 लाख रुपये) कमा सकते हैं।
और कौन है लिस्ट में शामिल?
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा प्रभाव रखने वाले अरबपतियों में दूसरा स्थान ओपरा विनफ्रे का है। तीसरे स्थान पर मार्क जकरबर्ग, चौथे स्थान पर बिल गेट्स और पांचवें स्थान पर रिचर्ड ब्रैनसन का है। इसके अलावा 6वें स्थान पर मार्क क्यूबन, 7वें नंबर पर शेरिल सैंडबर्ग, 8वें स्थान पर गौतम अडानी, 9वें स्थान पर माइकल ब्लूमबर्ग और 10वें स्थान पर चांगपेंग झाओ हैं।
दुनिया के 18वें सबसे अमीर हैं अडानी
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी दुनिया के 18वें सबसे अमीर शख्स हैं। अडानी की नेटवर्थ 98.8 बिलियन डॉलर है। अडानी देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। देश के सबसे अमीर शख्स में पहला स्थान मुकेश अंबानी का है। यह दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 112 बिलियन डॉलर है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में पहला नाम एलन मस्क का है। एलन मस्क की नेटवर्थ 251 बिलियन डॉलर है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…