Select Date:

डीमैट अकाउंट में ऐड करें नॉमिनी का नाम, स्पेशल डिपॉजिट स्कीम में निवेश का मौका

Updated on 25-12-2023 02:07 PM

कई जरूरी काम निपटाने के लिए अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है। अगर आपका डीमैट अकाउंट है और आपने अभी तक उसमें नॉमिनी ऐड नहीं किया है तो 31 दिसंबर तक कर लें। ऐसा न करने पर आपका अकाउंट फ्रीज हो सकता है। इसके अलावा IDBI बैंक की स्पेशल डिपॉजिट स्कीम भी इस महीने खत्म हो रही है। हम आपको ऐसे ही 4 कामों के बारे में बता रहे हैं जो आपको 31 दिसंबर तक निपटाने हैं।

1. डीमैट अकाउंट में नॉमिनी ऐड करने का आखिरी मौका
सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड अकाउंट से नॉमिनी जोड़ने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है। इसके अलावा मार्केट रेगुलेटरी ने फिजिकल सिक्योरिटी होल्डर्स को PAN, नॉमिनेशन और KYC डिटेल्स अपडेट करने के लिए कहा है।

अगर आपने अभी तक डीमैट अकाउंट में नॉमिनी ऐड नहीं किया है तो नई डेडलाइन तक जरूर करा लें, नहीं तो आपका अकाउंट फ्रीज हो सकता है। यानी अकाउंट बंद नहीं होगा, लेकिन उसमें से आप कोई रकम नहीं निकाल सकेंगे।

2. बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर करना है साइन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को बैंक लॉकर के नए समझौते पर साइन करवाने के लिए कहा है। ये काम बैंक को 31 दिसंबर 2023 तक पूरा करना है। अगर आपका भी किसी भी ब्रांच में बैंक लॉकर है तो वहां जाकर अपने नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन जरूर कर दें। वरना आपको बाद में परेशानी हो सकती है।

3. UPI आईडी को सक्रिय करने का आखिरी मौका
राष्ट्रीय भुगतान निगम ने पेमेंट ऐप्स (गूगल-पे, पेटीएम, फोन पे) आदि से उन UPI आईडी को बंद करने के लिए कहा है, जो एक साल से सक्रिय नहीं हैं। UPI के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों के पास अपनी आईडी को सक्रिय करने के लिए 31 दिसंबर तक मौका है।

4. IDBI बैंक स्पेशल डिपॉजिट स्कीम में निवेश
IDBI बैंक स्पेशल डिपॉजिट स्कीम अमृत महोत्सव चला रहा है। इसमें 375 दिन और 444 दिन की FD में निवेश करना होगा। 375 दिन की FD पर सामान्य नागरिकों को 7.10% ब्याज,
जबकि सीनियर सिटीजन्स को 7.60% ब्याज दिया जाएगा। वहीं 444 दिन की FD पर सामान्य नागरिकों को 7.25% ब्याज, जबकि सीनियर सिटीजन्स को 7.75% ब्याज दिया जाएगा। इसमें 31 दिसंबर तक निवेश किया जा सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.