Select Date:

अश्विन पर अतिरिक्त जिम्मेदारी तो श्रेयस-गिल से उम्मीद दूसरे टेस्ट में कैसे भारत करेगा पलटवार

Updated on 02-02-2024 12:47 PM
विशाखापत्तनम: सीरीज का पहला टेस्ट भारत ने गंवा दिया है और दूसरे टेस्ट के लिए कुछ अहम प्लेयर्स चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इन परिस्थितियों के बीच आज शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की बेखौफ ‘बाजबॉल’ शैली का सामना करने के लिए भारत को बेहतर रणनीति के साथ उतरना होगा। अपनी धरती पर काफी मजबूत भारतीय टीम को हैदराबाद में पहले टेस्ट में हार झेलनी पड़ी। उसके बाद रविंद्र जाडेजा और केएल राहुल के चोट की वजह से बाहर होने से उनका काम और मुश्किल हो गया है।

तीन साल पहले भी भारतीय टीम को इन्हीं हालात से दो-चार होना पड़ा था जब चेन्नई में पहले टेस्ट में उसे इंग्लैंड ने हराया था, लेकिन वापसी करके भारत ने सीरीज जीती थी। जो रूट की कप्तानी वाली वह टीम हालांकि अलग थी और इस बार भारत को वापसी करने के लिए इंग्लैंड की ऐसी टीम को हराना होगा जिसने टेस्ट क्रिकेट खेलने के मानदंड ही बदल दिए हैं। हैदराबाद में पहली पारी में 190 रन से पिछड़ने के बाद उसने आक्रामक खेल की अपनी ‘बाजबॉल’ शैली से वापसी करके 28 रन से मैच जीता।

अश्विन पर अतिरिक्त जिम्मेदारी

ओली पोप ने स्वीप और रिवर्स स्वीप की ढाल बनाकर भारतीय फिरकी आक्रमण को बखूबी झेला जिससे रोहित शर्मा और उनकी टीम हैरान रह गई। पोप के आगे भारत का विख्यात स्पिन आक्रमण बेअसर साबित हुआ। दूसरे टेस्ट में भारत के पास जाडेजा नहीं होंगे और 500 टेस्ट विकेट से चार विकेट दूर रविचंद्रन अश्विन को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इसके साथ ही अक्षर पटेल को भी विकेट लेने और रनों पर रोक लगाने के नए तरीके तलाशने होंगे।
जडेजा की गैर मौजूदगी में कुलदीप यादव खेल सकते हैं और यह देखना होगा कि भारत जसप्रीत बुमराह के रूप में एक तेज गेंदबाज के साथ उतरता है या वॉशिंगटन सुंदर के रूप में एक और स्पिनर को उतारता है। बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार को भी टीम में जगह दी गई है और अंतिम 11 में जगह बनाने की रेस में वह भी हैं।

शुभमान-श्रेयस से उम्मीद

भारतीय बल्लेबाजों को भी पहले टेस्ट में नए स्पिनर टॉम हार्टली ने परेशान किया। शुभमान गिल समेत युवा ब्रिगेड ने निराश किया। गिल को डिफेंसिव खेल का खामियाजा उठाना पड़ा। तीसरे टेस्ट में विराट कोहली की वापसी होगी जिससे गिल और श्रेयस अय्यर पर अच्छे प्रदर्शन का काफी दबाव होगा। केएल राहुल की जगह रजत पाटीदार खेल सकते हैं। घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाने के बाद आखिरकार सरफराज खान को चयनकर्ताओं ने मौका दिया है और वह डेब्यू को बेताब होंगे।

दूसरी ओर इंग्लैंड के पास 2-0 से बढत बनाने का सुनहरा मौका है। बेन स्टोक्स ने बेहतरीन कप्तानी का नमूना पेश करते हुए अपने संसाधनों का बखूबी इस्तेमाल किया। युवा स्पिनर हार्टली को पहली पारी में अतिरिक्त स्पेल देना उनका मास्टर-स्ट्रोक रहा। चोटिल जैक लीच की जगह इंग्लैंड की ओर से युवा ऑफ स्पिनर शोएब बशीर इस मैच के जरिए डेब्यू करेंगे। पहले मैच में तेज गेंदबाज मार्क वुड प्रभावित नहीं कर सके लिहाजा अनुभवी जेम्स एंडरसन को अंतिम एकादश में जगह मिली है।
विशाखापत्तनम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल रही है और इस टेस्ट मैच के हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि भारत की अन्य पिचों की तरह इस पर भी स्पिनर्स को टर्न मिलने की उम्मीद होगी। शुरुआती दो दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन तीसरे दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

प्लेइंग XI

भारत (संभावित): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमान गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, वॉशिंगटन सुंदर, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड (घोषित): जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.